फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Activa collides with college bus, two youths going to gym seriously injured

कॉलेज की बस से टकराई एक्टिवा, जिम जा रहे दो युवक गंभीर रूप से घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Activa collides with college bus, two youths going to gym seriously injured
अंबाला। सैन्य क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक के पास जिम जा रहे दो युवकों की तेज रफ्तार एक्टिवा निजी कॉलेज की बस से टकरा गई। हादसे में एक्टिवा सवार दोनों युवकों को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें उपचार के लिए छावनी नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां वह उपचाराधीन हैं। घायलों की पहचान महेश नगर निवासी प्रिंस व राधव के रूप में हुई है।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि दोनों युवक सैन्य क्षेत्र की एक जिम में जा रहे थे कि अचानक हादसा हो गया। हादसे की सूचना के बाद इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि लिखित शिकायत के बाद ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बस चालक सरबजीत सिंह ने बताया कि वह कॉलेज की छुट्टी होने के बाद छात्रों को छोड़ने के लिए महेश नगर की तरफ जा रहा था। तभी सामने से तेजरफ्तार एक्टिवा अनियंत्रित होकर टकरा गई। उसने डैड ब्रेक मारकर बस रोकने का प्रयास किया। इस कारण मुख्य रोड पर टायर के निशान पड़ गए। अचानक ब्रेक मारने पर छात्रों के सिर भी बस की सीटों से टकरा गए। हालांकि किसी को कोई चोट नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed