{"_id":"57bdfb044f1c1b487ed4f088","slug":"acp-strict-on-boys-warning-ambala","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनचलों पर एसीपी ने कसा शिकंजा, चेतावनी देकर छोड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनचलों पर एसीपी ने कसा शिकंजा, चेतावनी देकर छोड़ा
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला
Updated Thu, 25 Aug 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
कॉलेज के बाहर मनचलों पर नजर रखते एसीपी व अन्य पुलिसकर्मी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को कैंट के कॉलेजों और स्कूलों के बाहर पुलिस ने मनचलों पर शिकंजा कसा। यह कार्रवाई एसीपी सुरेश कौशिक की देखरेख में हुई। इस दौरान काबू किए गए मनचलों के परिजनों को थाने बुलाया और चेतावनी देकर छोड़ा गया।
जानकारी के अनुसार पुलिस को शिकायतें मिल रही थीं कि कॉलेज और स्कूलों के बाहर मनचले छात्राओं को परेशान करते हैं। इसी को लेकर बुधवार को एसीपी सुरेश कौशिक टीम बनाई और कार्रवाई शुरू की। टीम ने कैंट के आर्य गर्ल्स कॉलेज, जीएमएन कॉलेज, एसडी कॉलेज, जैन स्कूल, एसडी कन्या स्कूल आदि के बाहर चेकिंग की। इस दौरान कुछ युवक तो पुलिस को देखते ही रफूचक्कर हो गए, जबकि कुछ पुलिस के हत्थे चढ़ गए। इन मनचलों को पुलिस थाने लाया गया, जहां पर उनके परिजनों को भी बुलाया गया। परिजनों के सामने इनकी खिंचाई की गई। इस दौरान पुलिस ने परिजनों के सामने ही इन युवकों को चेतावनी दी और कहा कि यदि भविष्य में दोबारा इस तरह से पकड़े गए तो कड़ी कार्रवाई होगी। एसीपी ने कहा कि इस तरह का अभियान अब रूटीन में जारी रहेगा।