फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Accused of trying to kill a newlywed by poisoning her

Ambala News: नवविवाहिता को जहर देकर मारने की कोशिश का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 03:12 AM IST
विज्ञापन
Accused of trying to kill a newlywed by poisoning her
- पुलिस ने पति, जेठ, सास-ससुर समेत छह पर दर्ज की प्राथमिकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शहजादपुर। थाना शहजादपुर पुलिस ने दहेज प्रताड़ना और जान से मारने की नीयत से जहर देने के आरोपों में पति, जेठ, ससुर, सास और ननद समेत छह ससुरालियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है।

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी इसी साल 25 मार्च को आर्य समाज वैदिक मंदिर, अंबाला छावनी में सुरगल गांव निवासी साहिल कुमार के साथ प्रेम विवाह के तहत हुई थी। शादी के बाद पति उसे सढौरा और फिर पैतृक गांव सुरगल ले गया, जिसके बाद वह पंजाब अपनी नौकरी पर लौट गया और पीड़िता को अन्य ससुरालियों के भरोसे छोड़ दिया।
विज्ञापन


आरोप है कि गांव पहुंचते ही जेठ ने खुद को वकील बताते हुए धमकाया और घर के कामकाज के साथ पशुओं की सेवा कराई। विरोध करने पर ननद और सास कम दहेज लाने के ताने देती थीं। हद तो तब हो गई जब एक रात सभी ने मिलकर उसके मुंह में जहरीली दवा डाल दी। तबीयत बिगड़ने पर आरोपी उसे ठरवा गांव के डॉक्टर के पास ले गए और जबरन इंजेक्शन लगवाए। जांच अधिकारी, शहजादपुर थाना नवजीत कौर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त दरखास्त व जांच रिपोर्ट के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed