{"_id":"68ffd1154ccf49f214035f8f","slug":"accused-of-setting-vehicles-on-fire-paraded-through-streets-ambala-news-c-36-1-amb1003-151986-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: वाहनों में आग लगाने के आरोपियों को गली में घुमाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: वाहनों में आग लगाने के आरोपियों को गली में घुमाया
Tue, 28 Oct 2025 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Tue, 28 Oct 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
अंबाला। गणेश विहार के एक मकान के बाहर खड़ी ई-रिक्शा, बाइक व साइकिल को 23 अक्तूबर की रात पेट्रोल डालकर आग लगाने के मामले में सीआईए-2 की टीम ने आरोपी चाचा-भतीजा को काबू कर लिया है। आरोपियों की पहचान एकता विहार की शिवपुरी कॉलोनी निवासी हरीश (49) व महेश नगर के बांके बिहारी मंदिर निवासी खुशाल कुमार (35) के रूप में हुई।
आरोपियों को सबक सिखाने के लिए सीआईए-2 की टीम ने सोमवार शाम 5 बजकर 30 मिनट पर गणेश विहार में ही गली में घुमाया ताकि अपराध करने वालों को सबक मिल सके। हालांकि टीम ने इसे निशानदेही करवाने की कार्रवाई बताई। आरोपी ने कबूला है कि उनका ई-रिक्शा चालक के घर पहले आना-जाना था। पत्नी से बात करने के शक में झगड़ा हो गया था। तभी से रंजिश रखे हुए थे। 23 अक्तूबर को शराब पीने के बाद आग लगाई थी। संवाद