फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Accused of selling Khadi Board land, Home Minister ordered an inquiry to DC

खादी बोर्ड की जमीन बेचने का आरोप, गृह मंत्री ने डीसी को दिए जांच के आदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 03:42 AM IST
विज्ञापन
Accused of selling Khadi Board land, Home Minister ordered an inquiry to DC
गृहमंत्री अनिल विज के जनता दरबार में अधिकारियों द्वारा खादी बोर्ड की जमीन बेचने का मामला सामने आया है। इसे गंभीरता से लेते हुए डीएसी को एडीएसी के नेतृत्व में कमेटी गठित कर जांच के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा अधिकतर मामलों में फरियादियों ने पुलिस के खिलाफ शिकायतें दर्ज कराई।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के जनता दरबार में शनिवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों से फरियादी पहुंचे। साथ ही हजारों की संख्या में शिकायतेें गृहमंत्री अनिल विज को सौंपी। इस दौरान जींद से आई एक युवती ने पॉक्सो एक्ट में शिकायत देने के बावजूद कार्रवाई न होने बारे पुलिस के खिलाफ नाराजगी जताई। वहीं नीलोखेड़ी से आये एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की गुमशुदगी के बाद कोई कार्रवाई न होने का दुखड़ा रोया। रेवाड़ी से आये एक व्यक्ति ने लड़ाई-झगड़े के मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई न किये जाने की शिकायत दी। हिसार से आये व्यक्ति ने पिछले वर्ष उसके भाई पर जानलेवा हमले के मामले में शिकायत देने के बावजूद कोई कार्रवाई न होने की जानकारी दी। सोनीपत राई से आई एक महिला ने सास की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार न किये जाने की शिकायत दी। रोहतक से आये कर्मी ने बिजली निगम द्वारा उसकी सैलरी न दिये जाने की बात कही। जबकि नारनौल से आये एक व्यक्ति ने चोरी के मामले में पुलिस में शिकायत देने के बावजूद कार्रवाई न होने का हवाला दिया। इसके अलावा अन्य फरियादियों ने भी शिकायतें गृह मंत्री के समक्ष रखी। इस मौके पर डीएसपी रामकुमार, मंडल अध्यक्ष अजय पराशर, किरण पाल चौहान, भाजपा नेता बीएस बिन्द्रा, सुदर्शन सहगल, सुरेन्द्र तिवारी, जसबीर जस्सी, शैली खन्ना, कमल किशोर जैन, रवि सहगल, विनित जैन, अजय बवेजा, आशीष गुलाटी, डॉ. दिनेश अग्रवाल, अभिकांत वत्स मौजूद थे।
विज्ञापन

सैन्य जवान की शिकायत पर कार्रवाई के निर्देश दिए
चीन बार्डर पर तैनात हिसार निवासी सेना के जवान ने गृहमंत्री के समक्ष शिकायत देते हुए बताया कि उसने प्रापर्टी डीलर से प्लाट लिया था, मगर न तो उसे प्लाट मिला न ही उसके पैसे वापस मिले। इस मामले में गृह मंत्री ने एसपी हिसार को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी तरह सोनीपत में हत्या मामले में उन्होंने केस की पुन: जांच के निर्देश दिए। पानीपत में भाई की हत्या मामले में गृह मंत्री ने पानीपत एसपी से जांच रिपोर्ट तलब की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed