फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Accused of beating a rickshaw driver

Ambala News: रिक्शा चालक को पीटने का आरोप

Wed, 01 Oct 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Wed, 01 Oct 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Accused of beating a rickshaw driver
अंबाला सिटी। मजदूरी के पांच सौ रुपये मांगने पर व्यक्ति ने रिक्शा चालक की पिटाई कर दी। इस बीच ईंटों पर धक्का देने के कारण रिक्शा चालक के कूल्हे में फ्रैक्चर आ गया। पुलिस ने आरोपी हरीश पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

अंबाला सिटी थाना पुलिस को दी तहरीर में पटियाल के घनौर निवासी जली माजरा गांव निवासी सोढी सिंह ने बताया कि वह अंबाला रिक्शा से सामान ढुलाई का काम करता है। करीब दो साल पहले हरीश का सामान बादशाही बाग कॉलोनी में किराये के मकान में छोड़ा था। 9 चक्कर लगने पर मजदूरी 900 रुपये बनी थी। उस समय महज 400 रुपये ही दिए थे।
विज्ञापन


बाकी की राशि बाद में देने की बात कही थी। 26 सितंबर को हरीश प्लाई वाले की दुकान के पास मिला था। जब मजदूरी के रुपये मांगे तो गाली गलौज शुरू कर दी। धमकाते हुए बोला कि आज के बाद तू कोई रुपये नहीं मांगेगा, तभी धक्का मारकर ईंटों पर गिराने के कारण कूल्हे की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया था। आरोपी ने नीचे गिरने के बाद भी लातें मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed