फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Accused arrested for filing false case of truck robbery

Ambala News: ट्रक लूटने का झूठा मुकदमा दर्ज कराने का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for filing false case of truck robbery
- ट्रक की किस्त का भुगतान न करने के कारण खुद बेच दिया था
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। ट्रक लूटने की झूठी सूचना देकर थाना इंद्री में मुकदमा दर्ज कराने वाले ट्रक मालिक को पुलिस की अपराध अन्वेषण शाखा-1 ने गिरफ्तार कर लिया है। अपराध अन्वेषण शाखा-1 इंचार्ज निरीक्षक संदीप कुमार ने बताया कि इस मामले में सहायक उप निरीक्षक मदन कुमार की अध्यक्षता में टीम गठित की गई थी। टीम ने आरोपी मोहम्मद मतलूब उर्फ पप्पू निवासी विजयनगर कॉलोनी जगाधरी, जिला यमुनानगर को गिरफ्तार किया।


पुलिस जांच व पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी ने करीब 9/10 माह पूर्व एक पुराना 22 टायरी ट्रक लगभग 18 लाख रुपये में खरीदा था, जो फाइनेंस से लिया गया था। ट्रक की मासिक किस्त करीब 50 हजार रुपये निर्धारित थी जिसे आरोपी समय पर अदा नहीं कर पा रहा था। आर्थिक तंगी के चलते आरोपी ने उक्त ट्रक को एक अन्य व्यक्ति को बेच दिया। लोन की राशि से बचने के उद्देश्य से आरोपी ने ट्रक लूट की झूठी कहानी गढ़कर थाना इंद्री में ट्रक लूट का फर्जी मुकदमा दर्ज करवा दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीआई 1 टीम द्वारा गहन जांच की गई । आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन का रिमांड लिया गया। अब पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed