फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   accused arrested

दिखावे के लिए कारोबार तो सुअर पालने कर रखा था, दिन में दिन में बंद घरों के चटकाता था ताले -

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
accused arrested
मोहाली (पंजाब) के हंडेसरा निवासी अवतार सिंह ने कारोबार तो सुअर पालने का किया हुआ था। लेकिन उसका असली पेशा बंद घरों के ताले चटकाना था। चोरी के समय विरोध का सामना न करना पड़े इसलिए उसने सहारनपुर से देसी पिस्टल के साथ कारतूस भी खरीद रखे थे। देसी पिस्टल के साथ सीआईए टू के हत्थे चढ़े अवतार सिंह ने पड़ोसी जिलों क साथ अंबाला में चोरी की चार वारदातों को अंजाम देने का जुर्म कबूल लिया है। वारदातों में उसके साथ सहयोगी भी थे। पूछताछ के बाद अब आरोपियों को अदालत ने जेल भेजने के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र से शुरू किया था चोरी का जुर्म
आरोपी अवतार सिंह ने संदीप टोबा के साथ कुरुक्षेत्र से चोरी की वारदात शुरू की थी। पकड़े जाने पर दोनों जमानत पर छूटे लेकिन संदीप कोर्ट में पेश नहीं हुआ। उसके बाद जड़ौत के महबूब के साथ उसने दोबारा चोरी की वारदातें शुरू कीं। पूछताछ में आरोपियों ने पंचकूला, रायपुरानी में भी चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात कही है। रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से जेवर व नकदी भी बरामद की है। हालांकि कुछ चोरीशुदा सामान वे जुए व नशे में उड़ा चुके हैं। दो-तीन घटनाएं ऐसी भी हैं जिसमें परिवार ने सामान गायब न होने पर पुलिस को शिकायत नहीं दी।
विज्ञापन

वारदात करने का ये तरीका
दिन में घर से बाइक पर निकलकर अवतार व सहयोगी को जो घर बंद दिखता, पेचकस व छोटी रॉड से ताला तोड़कर वारदात करते थे। पिस्टल लेकर दोनों में से एक घर के बाहर खड़ा होकर रेकी करता था ताकि परिवार या पड़ोसी आने पर हथियार से डराकर भागने में सफल हो सकें। आरोपियों ने वारदात में साफ किए चोरी के जेवर अपने घरों, जानकारों व दुकानदारों के पास रखे थे। नशे की लत होने के कारण कुछ नकदी जुए व नशे में उड़ा दी। कुछ बेचे भी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीआइए-टू इंस्पेक्टर अमन कुमार व जांच अधिकारी एसआई साहब सिंह के अनुसार अवतार ने दिखावे के तौर पर सुअर पाल रखे थे लेकिन मेन काम चोरी था। दिन में बंद घरों के ताले तोड़ते हैं। अवतार यूपी से पिस्टल व कारतूस इसलिए लेकर आया था कि ताकी पकड़े जाने पर परिवार को डरा सकें लेकिन कभी ऐसी नौबत नहीं आई। लाखों के जेवर व नकदी रिकवर कर उसे जेल भेज दिया गया। सहयोगी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed