फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Accountability of principal and teachers who give less results in board examinations

बोर्ड परीक्षाओं में कम परिणाम देने वाले प्राचार्य और शिक्षकों की जवाबदेही

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Accountability of principal and teachers who give less results in board examinations
अंबाला। बोर्ड की परीक्षाओं में जिन सरकारी स्कूलों का रिजल्ट तीस प्रतिशत से कम रहा है, उन स्कूलों के प्राचार्य और अध्यापकों की क्लास ली जाएगी। वहीं, सौ प्रतिशत वाले स्कूलों को प्रशंसा पत्र दिए जाएंगे। मंगलवार को उपायुक्त विक्रम सिंह ने कैंप ऑफिस में शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन

बैठक में उपायुक्त ने असेस्मेट सेट और एनएएस, प्रोजेक्ट उड़ान, निपुण हरियाणा, ई-अधिगम के बारे में विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से इन विषयों पर जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि जिन स्कूलों और शिक्षा विभाग के कार्यालयों में कमरे कंडम हो चुके हैं, वहां नए कमरे बनाने के लिए विस्तृत रिपोर्ट बनाकर उन्हें दें। उन्होंने जिन स्कूलों में स्मार्ट बोर्ड लगाए गए हैं, उनका प्रयोग करना सभी अध्यापकों को आना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एनएएस रिजल्ट में जिन स्कूलों की परफॉर्मेंस खराब रही है, उसकी ओर विशेष ध्यान दिया जाए। उपायुक्त विक्रम सिंह ने ई-अधिगम योजना के तहत टैबलेट का कितने बच्चे और अध्यापक प्रयोग कर रहे हैं, इसके बारे में रिपोर्ट अगली बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में जिला अग्रणी रहे। इसके लिए शिक्षा विभाग के सभी अधिकारी और अध्यापक मिलकर काम करें, ताकि बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट और अधिक बेहतर आए। शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा ने बैठक में बताया कि जिले में 771 स्कूल हैं। इनमें 478 प्राइमरी, 138 मिडिल, 155 सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी हैं। स्कूलों में 3586 अध्यापक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed