फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Accident on National Highway 44 in Haryana, Three people including two youths from Shahabad died

अंबाला में नेशनल हाईवे 44 पर हादसा: तीन युवकों की मौत; शाहाबाद से लौटते समय हई दुर्घटना, कैंटर से टकराई कार

Mon, 09 Dec 2024 11:14 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र/अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र/अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 09 Dec 2024 11:14 AM IST
सार

जानकारी के अनुसार, जॉन और राहुल अपने दोस्त अशोक कुमार को शाहाबाद से अंबाला छोड़ने के लिए निकले थे। अंबाला लौटते समय उनकी कार एक बड़े हादसे का शिकार हो गई, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Accident on National Highway 44 in Haryana, Three people including two youths from Shahabad died
मृतक - फोटो : संवाद

विस्तार

अंबाला-दिल्ली हाईवे स्थित काली पलटन पुल के पास रविवार देर रात को वरना कार अनियंत्रित होकर कैंटर से टकरा गई। हादसे में कार सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई। बताया जाता है कि कार कि रफ्तार इतनी थी कि वह डिवाइडर से टकराने के बार दूसरी लेन में जाकर चल रहे कैंटर के सामने टकरा गई थी।

विज्ञापन


विज्ञापन


मृतकों की पहचान शाहाबाद निवासी 33 वर्षीय वीरेंदर कुमार उर्फ जॉन सिंह उर्फ़ जॉनी व 32 वर्षीय राहुल व अंबाला सिटी के कैथमाजरी निवासी अशोक कुमार के रूप में हुई। लालकुर्ती चौकी प्रभारी कुलदीप ने बताया कि तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए छावनी नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कैंटर को भी अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वीरेंदर कार में अंबाला सिटी निवासी अशोक को छोड़ने के लिए अंबाला सिटी जा रहा था। जैसे ही वो अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के सामने पहुंचे तो अचानक कोई अवारा पशु आने के कारण कार अनियंत्रित हो गई।

इकवारी ओ रब्बा मेरे यारा नू तू मोड़ दे...

हादसे से पहले का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें कार में सवार तीनों दोस्त गाने सुन रहे हैं। इकवारी ओ रब्बा मेरे यारा नू तू मोड़ दे... गाने पर तीनों खुशी खुशी अंबाला सिटी की तरफ आ रहे थे कि अचानक हादसा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed