फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   accident

मारकंडा पुल में बीकानेर एक्सप्रेस से टकराई बाइक, परखच्चे उड़े-टला बड़ा हादसा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
accident
सहारनपुर रेलवे ट्रैक पर हरिद्वार से आ रही बीकानेर एक्सप्रेस हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। तंदवाल स्टेशन से होते हुए ट्रेन जैसे ही मारकंडा नदी के पुल से निकलने लगी तो एक बाइक ट्रेन के आगे आ गई। ट्रेन से टकराकर बाइक के परखचे उड़ गए वहीं बाइक सवार फरार हो गया। ट्रेन मारकंडा पुल पर काफी देर तक खड़ी रही। आरपीएफ का जवान और ट्रेन का चालक और गार्ड ने स्थिति को चेक किया। इसके बाद ट्रेन अंबाला के लिए रवाना हुई। अंबाला पहुंचने के बाद ट्रेन के गार्ड ने आरपीएफ और जीआरपी को सूचना दी और बयान दर्ज कराए। हरिद्वार रेलवे स्टेशन ने बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन शाम शाम चार बजकर 25 मिनट पर रवाना की थी। इसके बाद ट्रेन रुड़की, सहारनपुर से अंबाला आ रही थी। जैसे ही ट्रेन शाम 7 बजकर 10 मिनट पर तंदवाल रेलवे स्टेशन से होते हुए निकली आगे मारकंडा नदी का पुल आ गया। ट्रेन जैसे ही पुल से निकलने लगी खुद को पुल के अंदर फंसता देख बाइक सवार ने बाइक रेलवे ट्रैक के पास छोड़ दी और मारकंडा पुल से छलांग लगा कर फरार हो गया। दूसरी तरफ ट्रेन बाइक से टकरा गई। इसी के चलते बाइक के परखचे उड़ गए। हादसे के बाद आरपीएफ के जवान भी मौके पर पहुंचे और मामले की सूचना रेलवे अधिकारियों को दी गई। ट्रेन मारकंडा पुल पर काफी देर तक खड़ी रही। हादसे के बाद पुलिस अपनी जांच में जुट गई है। लेकिन बाइक किस व्यक्ति की थी उसका कोई भी सुराग हाथ नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

कैंट स्टेशन पर 20 मिनट रही खड़ी
हादसे के बाद ट्रेन कैंट स्टेशन पर सात बजकर 26 मिनट पर पहुंची और उसके बाद कैंट रेलवे स्टेशन पर शाम के 7 बजकर 55 मिनट तक खड़ी रही। ट्रेन के चालक और गार्ड ने हादसे से संबंधित आगामी कानूनी कार्रवाई की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद ट्रेन अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से पनीपत, गोहाना के रास्ते रोहतक रवाना हुई। जहां से ट्रेन भिवानी जंक्शन से होते हुए हिसार जंक्शन और उसके बाद बीकानेर जंक्शन पर सुबह 7 बजकर 32 मिनट पर पहुंचेगी।
विज्ञापन

सप्ताह में तीन दिन चलती है ट्रेन
ट्रेन में सवार यात्री अमरजीत सिंह ने बताया कि वह छावनी का रहने वाला है और हरिद्वार किसी काम से गया था। वापस लौटते वक्त वह बीकानेर एक्सप्रेस में सवार हो गया। ट्रेन अपने निर्धारित समय से चली और शाम जैसे ही मारकंडा नदी पर पहुंची उनकी ट्रेन के आगे बाइक आ गई। आवाज सुनने के बाद एक बार तो ट्रेन की आगे वाली बोगी में सवार यात्रियों की सांसें फूल गई। लेकिन बाद में चेक करने के बाद ट्रेन ट्रैक पर ही थी। हादसे के बाद यात्री ट्रेन से नीचे उतर गए। लेकिन सब कुछ सही होने के बाद ट्रेन को अंबाला के लिए मौके से चल पड़ी। अंबाला पहुंचने पर ट्रेन का इंजन बदला गया। इसके बाद ट्रेन बीकानेर के लिए रवाना हुई। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन मंगलवार, वीरवार और रविवार को चलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed