{"_id":"5df29a278ebc3e87f7368659","slug":"accident-ambala-news-knl149571127","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई मेरा हो गया है एक्सीडेंट फोन सुनकर अस्पताल पहुंचा तो मिली बहन की लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई मेरा हो गया है एक्सीडेंट फोन सुनकर अस्पताल पहुंचा तो मिली बहन की लाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाई मेरा एक्सीडेंट हो गया है...मैं अस्पताल में हूं...। बहन ने भाई को मोबाइल पर यह बात कही तो वह अस्पताल पहुंचा लेकिन वहां तो बहन की लाश पड़ी थी। दप्पर निवासी काजल के भाई हनी गुप्ता ने जब अस्पताल में यह दृश्य देखा तो उसके पांव तले जमीन खिसक गई वहीं परिवार में कोहराम मच गया। घर में काजल की शादी की तैयारियां चल रही थीं। लेकिन शादी से पहले ही वह दुनिया छोड़ गई। 26 वर्षीय काजल गुप्ता अपने पड़ोस में रहने वाले चाचा मोहन लाल के साथ स्कूटी पर सवार होकर मेरठ वासी गुरु के दर्शन के लिए निकली थी। छावनी से उन्हें ट्रेन पकड़नी थी। लेकिन ट्रेन पकड़ने से पहले ही रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी। घायलावस्था में काजल और उसके चाचा को नेशनल हाइवे स्थित एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया जबकि चाचा का इलाज चल रहा है।
एक साल पहले लगी थी नौकरी
बताया जा रहा है कि काजल की पंचकूला के भोलू माजरा में एक फार्मेसी कंपनी में करीब एक साल पहले नौकरी लगी थी। नौकरी के साथ-साथ काजल का रिश्ता भी अच्छे परिवार में तय हो गया था। अब उसकी शादी की तैयारियां चल रही थी। परिवार ने योजना बनाई थी कि जनवरी-फरवरी तक शादी कर दी जाएगी।
अस्पताल पर लापरवाही के आरोप
हनी गुप्ता ने आरोप लगाया कि इतने बड़े अस्पताल में जब उसकी बहन को ले जाया गया तो वहां पर ईमरजेंसी में भी डाक्टर नहीं थे। इतना ही नहीं डाक्टरों ने ईलाज शुरू करने से पहले 15 हजार रुपये मांगे। लेकिन जब वह आईसीयू में पहुंचा तो वहां उसकी बहन मृत पड़ी थी। हनी के अनुसार यदि डाक्टर समय पर ईलाज शुरू कर देते तो उसकी बहन को बचाया जा सकता था।
विज्ञापन
ऐसे हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार दप्पर निवासी काजल को वीरवार को मेरठ जाना था। वह और उसका चाचा मोहन लाल एक्टिवा लेकर छावनी रेलवे स्टेशन के लिए निकले। सुबह करीब 4 बजकर 10 मिनट पर वह घर से चले थे। भाई हनी के अनुसार सुबह करीब 5 बजकर 10 मिनट पर जैसे ही उन्होंने सद्दोपुर बैरियर क्रॉस किया तो पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसकी बहन की स्कूटी को टक्कर मार दी। काजल स्कूटी के पीछे बैठी थी जबकि मोहन लाल चला रहा था। हादसे के बाद काजल ने हनी को फोन कर बताया कि भाई मेरा एक्सीडेंट हो गया है। सूचना मिलते ही हनी मौके पर अस्पताल पहुंचा। यहां पर परिवार को काजल की मौत की जानकारी दी गई।
युवती की मौत के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वाहन चालक की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अजीत सिंह, थाना प्रभारी।