फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   accident

महिंद्रा पिकअॅप की चपेट में आने से सैर कर रही महिला की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
accident
कलारेहड़ी मोड़ पर हुए सड़क हादसे में जेडी फार्म के निकट रहने वाली 33 वर्षीय नजमा की मौत हो गई। वह अपने भाई इश्तियाक के साथ रविवार सुबह सैर कर रही थी। उसी दौरान पीछे से आई महिंद्रा पिकअॅप की चपेट में आकर घायल हो गई। हादसे के बाद पेड़ से टकराई महिंद्रा वाहन को छोड़कर आरोपी चालक वहां से निकल गया। राहगीरों के सहयोग से घायल को शहर नागरिक अस्पताल के ट्रामा सेंटर लाया गया। आपातकालीन ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने उसे पहली नजर में ही मृत घोषित कर दिया। इश्तियाक के बयानों पर अज्ञात चालक पर तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। जानकारी के अनुसार मूलरूप से कर्नाटक का इश्तियाक बिल्डिंग मेटीरियल का काम करता है। करीब एक माह पहले अपनी बहन के पास आया था। महिंद्रा की टक्कर से नजमा सड़क किनारे गढ्ढों में जा गिरी। वह बाल-बाल बच गया। पंजोखरा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जसवंत सिंह के अनुसार हादसे में महिला की मौत के मामले में आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed