फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   ac fail of baigampura express, hungama, ambala

बेगमपुरा एक्सप्रेस का एसी फेल, यात्रियों ने काटा बवाल

Fri, 22 Jul 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला Updated Fri, 22 Jul 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
ac fail of baigampura express, hungama, ambala
ट्रेन
देररात बेगमपुरा एक्सप्रेस में एसी फेल होने पर यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। यात्री कैंट के प्लेटफार्म नंबर एक पर उतर गए और उन्होंने वहां जमकर बवाल काटा। यात्रियों का गुस्सा देखकर रेलवे प्रशासन ने तुरंत तकनीशियनों का स्टाफ बुलवाया। पहले तो तकनीशियन स्टेशन पर ही एसीप को चेक करते रहे, लेकिन ट्रेन लेट होने के चलते रेलवे प्रशासन ने स्टाफ भी ट्रेन के साथ रवाना कर दिया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बेगमपुरा एक्सप्रेस वीरवार रात को प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची, ट्रेन के खड़े होते ही ट्रेन की विभिन्न बोगियों से यात्री बाहर निकले और उन्होंने विरोध जताना शुरू कर दिया। यात्रियों ने हंगामा किया और कहा कि वे लोग एसी क्लास का पूरा किराया देकर यात्रा कर रहे हैं, लेकिन उसके बावजूद भी वे लोग एससी खराब होने जैसी परेशानियां झेल रहे हैं। यात्रियों के अनुसार एसी काफी देर से बंद है और वे लोग बोगी में ही गर्मी और उमस में परेशान हो रहे हैं, इसलिए उन्हें मजबूरन यहां अंबाला कैंट स्टेशन पर उतरकर अपना विरोध जताना पड़ा।
विज्ञापन


यात्रियों के अनुसार एसी ट्रेन शुरू होने से पहले सभी उपकरण ठीक से चैक क्यों नहीं करता। इस तरह यात्रियों को क्यों परेशानियां उठानी पड़ती है। उधर, यात्रियों के हंगामे चलते स्थानीय रेलवे प्रशासन का स्टाफ मौके पर पहुंच गया और तकनीकी स्टाफ को भी बुलवा लिया गया। सभी यात्रियों को मुश्किल से समझाकर दोबारा ट्रेन में भेजा गया और तकनीकी स्टाफ को भी एसी ठीक करने के लिए ट्रेन के साथ रवाना किया गया। इस दौरान ट्रेन चालीस मिनट लेट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed