संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और सरकार पर जन-विरोधी नीतियों का आरोप लगाकर शनिवार को आम आदमी पार्टी ने प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष राजनीति शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरुद्ध नारेबाजी कर रोष प्रकट किया। शर्मा ने कहा कि यदि गैस की कमी नहीं है, तो सरकार के सांसद, विधायक और पार्षद धरातल से गायब क्यों हैं? उन्हें एजेंसियों पर जाकर जनता की मदद करनी चाहिए।
आप नेताओं ने आरोप लगाया कि कोरोना काल की ऑक्सीजन किल्लत हो या खाद की समस्या, सरकार हर आपदा में कालाबाजारी का अवसर ढूंढती है। नोटबंदी की तरह आज भी गैस एजेंसियों के बाहर कतारें सरकार के झूठे दावों की पोल खोल रही हैं। प्रदर्शन में राजेश सहोता, एडवोकेट नीतू, निशा और विशाल भारद्वाज सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।