{"_id":"63a69877d503132b4a59d62d","slug":"aam-aadmi-party-councilor-makkhan-labana-detained-by-ambala-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala: आप नेता मक्खन लबाना हिरासत में, जिला परिषद के चेयरमैन चुनाव से एक दिन पहले हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala: आप नेता मक्खन लबाना हिरासत में, जिला परिषद के चेयरमैन चुनाव से एक दिन पहले हुई कार्रवाई
Sat, 24 Dec 2022 11:43 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 24 Dec 2022 11:43 AM IST
सार
मक्खन सिंह लबाना भाजपा का दामन छोड़कर आप में शामिल हुए थे और वार्ड नंबर 9 से 5 हजार 59 वोट लेकर जीत हासिल की थी। 23 अक्तूबर को भी लबाना को जान से मारने की धमकी मिली थी कि चुनाव से पीछे हट जाए नहीं तो जान से मार देंगे।
विज्ञापन
आप नेता मक्खन सिंह लबाना।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
अंबाला जिला परिषद के चेयरमैन व उपचेयरमैन पद के रविवार को होने वाले चुनाव से ठीक एक दिन पहले पुलिस ने आम आदमी पार्टी के पार्षद मक्खन सिंह लबाना को हिरासत में लिया है। लबाना आप की तरफ से चेयरमैन पद के भी दावेदार हैं। हालांकि अभी तक लबाना को हिरासत में लेने के कारणों का पता नहीं चल पा रहा है। इस मामले की जानकारी खुद लबाना ने शनिवार को हिरासत में जाने से पहले अपने कमरे से वीडियो बनाकर दी।
लबाना ने कहा कि भाजपा की सरकार ने षडयंत्र रचकर अंबाला कैंट थाना प्रभारी व सीआईए टू के इंचार्ज को गिरफ्तार करने के लिए भेज दिया है। कहा कि आने वाले समय में इस पार्टी से बदला लेंगे। वे अपने कार्यकर्ताओं से धैर्य रखने की अपील करते हुए दिखे और कहा कि हुलड़-हल्ला नहीं करना। अगर कोई पार्टी की तरफ से मीटिंग भी होती है तो शांति पूर्वक जाना है और कोई प्रदर्शन करना है तो शांतिपूर्ण तरीके से करना है। उधर, इस मामले के बाद आम आदमी पार्टी की नेता और उत्तरी हरियाणा की संयोजक चित्रा सरवारा ने भी वीडियो वायरल कर जिला परिषद के चुनाव में भाजपा की करारी हार होने पर षडयंत्र रचने की बात कहीं और सरकार के सवाल भी खड़े किए। अब आप पार्टी लबाना को हिरासत में लेने का विरोध करने की रूपरेखा तैयार कर रही है।
लबाना भाजपा का दामन छोड़कर आप में शामिल हुए थे और वार्ड नंबर 9 से 5 हजार 59 वोट लेकर जीत हासिल की थी। 23 अक्तूबर को भी लबाना को जान से मारने की धमकी मिली थी कि चुनाव से पीछे हट जाए नहीं तो जान से मार देंगे।