{"_id":"696e85160f3a7033300691e2","slug":"aadhaar-centres-id-blocked-mothers-wandering-in-the-cold-with-their-newborns-ambala-news-c-36-1-sknl1003-156699-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: आधार केंद्र की आईडी बंद, ठंड में नवजात को लेकर भटक रहीं माताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: आधार केंद्र की आईडी बंद, ठंड में नवजात को लेकर भटक रहीं माताएं
Tue, 20 Jan 2026 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Tue, 20 Jan 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
साहा निवासी ज्योति और शिव कुमार अपने बच्चे का आधार बनवाने के लिए इंतजार करते हुए। संवाद
- फोटो : मृतक अन्वी।
अंबाला। नागरिक अस्पताल की लापरवाही और प्रशासनिक सुस्ती ने नवजात शिशुओं के परिजनों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अस्पताल के आधार सेंटर की आईडी 14 महीनों से बंद पड़ी है, जिसका खामियाजा उन माताओं को भुगतना पड़ रहा है जो इस कड़ाके की ठंड में मासूमों को सीने से लगाए एक दफ्तर से दूसरे दफ्तर के चक्कर काट रही हैं। न विभाग को सुध है और न ही प्रशासन को इन मासूमों की फिक्र।
नागरिक अस्पताल में आधार सेंटर बंद होने के कारण अब सारा बोझ उपमंडल भवन में श्रम विभाग कार्यालय, नगर परिषद और डाकघर के केंद्रों पर आ गया है। यहां उमड़ रही भीड़ के कारण महिलाओं को चार से पांच घंटे तक बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। कई माताएं सुबह साढ़े आठ बजे ही केंद्रों पर पहुंच रही हैं लेकिन दोपहर तक उनका काम नहीं हो पा रहा। सबसे ज्यादा परेशानी उन महिलाओं को हो रही है जिनके बच्चे मात्र 20 से 30 दिन के हैं। पहले नागरिक अस्पताल में जन्म लेने वाले बच्चों का आधार कार्ड 10 दिन से एक महीने के भीतर वहीं बन जाता था। इससे अभिभावकों को डॉक्टर से चेकअप कराने और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में आसानी होती थी। लेकिन करीब 14 महीने पहले ऑपरेटर की आईडी बंद कर दी गई, जो आज तक बहाल नहीं हो पाई है।
तीन घंटे तक किया इंतजार
साहा निवासी ज्योति और शिव कुमार अपने दो महीने के बच्चे को लेकर श्रम विभाग स्थित आधार सेंटर पहुंचे। तीन घंटे लाइन में लगने के बाद भी उन्हें पता नहीं था कि आज काम होगा या नहीं।
विज्ञापन
पांच घंटे इंतजार के बाद भी नहीं आया नंबर
तोपखाना निवासी अनु अपनी बहू सोनम और पोते को लेकर सुबह 8:30 बजे सेंटर पहुंची थीं। उन्होंने बताया कि साढ़े पांच घंटे बीत जाने के बाद भी नंबर नहीं आया। सेंटर पर बैठने तक की उचित व्यवस्था नहीं है।
अस्पताल में बंद मिला काम
खोजकीपुर निवासी मौसम ने बताया कि वह अपने 20 दिन के नवजात बच्चे को लेकर पहले अस्पताल गई थीं, वहां काम बंद मिला। इसके बाद 11 बजे श्रम विभाग आधार सेंटर पहुंचीं, जहां दो घंटे बीतने के बाद भी बारी नहीं आई।
नंबर कब आए पता नहीं
सागर और मुस्कान अपनी चार महीने की बच्ची को लेकर सुबह 10 बजे से आधार सेंटर पर लाइन में लगे हैं। उनका 28वां नंबर है, लेकिन प्रक्रिया इतनी धीमी है कि घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
बंद हुए आधार सेंटर की आईडी के बारे में डीआईटीएस मुख्यालय से ही पता चल सकता है। नागरिक अस्पताल में एक और आधार सेंटर की व्यवस्था करवा दी जाएगी।
- विराट, अतिरिक्त उपायुक्त, अंबाला

साहा निवासी ज्योति और शिव कुमार अपने बच्चे का आधार बनवाने के लिए इंतजार करते हुए। संवाद- फोटो : मृतक अन्वी।