फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A youth was attacked with an axe due to enmity

Ambala News: रंजिश के चलते युवक पर कुल्हाड़ी से हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
A youth was attacked with an axe due to enmity
मुलाना। धीन गांव के एक युवक पर चार लोगों ने रंजिश के चलते हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता रवि कुमार ने बताया कि वह 15 मार्च को शाम करीब 5:30 बजे साहा स्थित एमडीआई कंपनी से छुट्टी के बाद अपनी मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। उसके पीछे गांव का ही अजय बैठा था। कालपी पार होने के बाद रवि को अहसास हुआ कि उसके पीछे गांव झिरमडी के चार युवक दो मोटरसाइकिलों पर पीछा कर रहे हैं। शिकायत में रवि ने बताया कि इन युवकों से उसका पहले गांव की दुकान पर झगड़ा हुआ था। आरोपी युवकों की गांव में रिश्तेदारी भी है।
उसने खतरा भांपते हुए अपनी मोटरसाइकिल कॉलेज की ओर मोड़ने की कोशिश की, लेकिन तभी हमलावरों ने टक्कर मारकर उसे गिरा दिया। इसके बाद अजय मौके से भाग गया और चारों युवकों जिनमें बिल्लू, विशु, अमन व रवि ने कुल्हाड़ी और डंडों से उस पर हमला कर दिया। हमलावर उसे जबरन उठाकर मिट्ठापुर की ओर ले गए और वहां भी मारपीट की। इस दौरान वे उसका वीडियो भी बनाते रहे। बाद में घायल रवि को बेहोश हालात में मिठ्ठापुर स्थित जैन मंदिर के पास सफेदों में छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन

होश आने पर उसे उसके घर काम करने वाला मिस्त्री रवि अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर लेकर आया। परिजन उसे घायल अवस्था में देखकर उसे मुलाना सीएचसी लेकर गए लेकिन ज्यादा चोट लगी होने के कारण उसे अंबाला कैंट रैफर किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed