{"_id":"695c1d00a34cda513e0e0ac7","slug":"a-young-man-returning-home-after-getting-his-hair-cut-was-crushed-by-a-roadways-bus-killing-hima-young-man-returning-home-after-getting-his-hair-cut-was-crushed-by-a-roadways-bus-killing-him-ambala-news-c-36-1-amb1003-155866-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बाल कटवा घर लौट रहे युवक को रोडवेज बस ने कुचला, गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बाल कटवा घर लौट रहे युवक को रोडवेज बस ने कुचला, गई जान
विज्ञापन
- मानव चौक के पास हुआ हादसा, बस का टायर पेट के ऊपर से निकला
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। मानव चौक के पास से बाल कटवा घर की ओर जा रहे युवक को रोडवेज की बस ने चपेट में ले लिया और बस का टायर पेट के ऊपर से निकल गया। उसी दौरान पास से जा रही डायल 112 के पुलिस कर्मचारियों ने युवक को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही युवक की माता और अन्य रिश्तेदार नागरिक अस्पताल में पहुंचे। सूचना के बाद थाना सदर पुलिस भी अस्पताल पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने संबंधित कार्रवाई शुरू की।
युवक जोनी ने बताया कि कार्तिक उनकी बुआ का बेटा था। कार्तिक का बड़ा भाई विदेश में है। कार्तिक उससे छोटा था। वह करियाना की दुकान चलाता था। जोनी ने बताया कि उनकी मानव चौक के पास हेयर सैलून की दुकान है। कार्तिक बाल कटवाने के बाद मोटरसाइकिल से घर की ओर निकला था तो रास्ते में रोडवेज बस ने उसे टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही वह अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि कार्तिक करीब 21 वर्ष का था।
डायल 112 ने पहुंचाया अस्पताल
हादसे के दौरान ही डायल 112 की हाइवे टीम पास से ही गुजर रही थी। उस दौरान राहगीरों की मदद से डायल 112 टीम ने युवक को गाड़ी में बिठाया और जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया, लेकिन युवक ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, पुलिस ने रोडवेज बस को मौके पर ही रूकवाया। वहीं, सदर थाना पुलिस युवक का पोस्टमार्टम करवाने के लिए कार्रवाई कर रही थी।