फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A tar road will be built from Ekta Vihar Chowk to Tangri Dam

Ambala News: एकता विहार चौक से टांगरी बांध तक बनेगी तारकोल सड़क

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
A tar road will be built from Ekta Vihar Chowk to Tangri Dam
अंबाला छावनी के एकता विहार चौक से टांगरी बांध की तरफ जाने वाली सड़क। संवाद
अंबाला। सदर बाजार की सड़कों के बाद अब रिहायशी क्षेत्र की सड़कों का भी नवीनीकरण होगा। नगर परिषद ने योजनाबद्ध तरीके से इस पर कार्य शुरू कर दिया है। इसकी शुरुआत एकता विहार चौक से लेकर टांगरी बांध तक जाने वाली सड़क से होगी जोकि तारकोल की बनाई जाएगी।
विज्ञापन

दो करोड़ की इस परियोजना पर जल्द ही काम शुरू होगा, वहीं गंदे पानी की निकासी और क्षेत्र को साफ और स्वच्छ रखने के लिए सड़क के दोनों किनारों पर भूमिगत पाइप भी डाले जाएंगे। इस सुविधा से लोगों को काफी राहत मिलेगी और लोग बिना किसी परेशानी के टांगरी बांध तक आवागमन कर सकेंगे।
विज्ञापन

बरसों पुरानी मांग होगी पूरी
एकता विहार चौक के पास दर्जनों कॉलोनियां बसी हुई हैं। अब इसका दायरा टांगरी बांध तक पहुंच चुका है। ऐसे में मूलभूत सुविधाओं बिजली और पानी आदि को लेकर संबंधित विभाग कार्य कर रहे हैं। इसी कड़ी के तहत क्षेत्रवासियों की बरसों पुरानी मांग भी पूरी होने जा रही है क्योंकि मौजूदा समय में सड़क काफी जगह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है और सड़क पर गड्ढे भी पड़ चुके हैं जोकि हादसे का कारण बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के दिनों में बन जाती है तालाब
सड़क का लेवल सही न होने के कारण बारिश के दिनों में यहां तालाब बन जाता था और इस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। वहीं पानी की निकासी भी सुचारु ढंग से नहीं हो पाती थी क्योंकि आधी-अधूरी नालियां गंदगी से अटी हुई हैं जोकि कई जगह से क्षतिग्रस्त भी हैं।

एकता विहार चौक से लेकर टांगरी बांध तक तारकोल मिश्रण से तैयार सड़क बनाई जाएगी। गंदे पानी की निकासी के लिए सड़क के दोनों तरफ भूमिगत पाइप लाइन भी डाली जाएगी।
मंदीप सिंह, कार्यकारी अभियंता, नप सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed