फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   a swiming pool built in rajiv gandhi staduim

अब राजीव गांधी स्टेडियम में 2.63 करोड़ की लागत से बनेगा सामान्य स्वीमिंग पूल

Wed, 21 Aug 2019 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
a swiming pool built in rajiv gandhi staduim
अंबाला शहर। 10 करोड़ की लागत से अंबाला शहर के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में बनने वाला ऑल वेदर स्वीमिंग पूल अब 2.63 करोड़ में सिमट गया है। न केवल इसका बजट अब करीब साढ़े 7 करोड़ रुपये घटाया गया है बल्कि अब नए सिरे से इसका स्वरूप तैयार कर दिया गया है। अच्छी बात यह है कि अब इस स्वीमिंग पूल की राह में कोई रोड़ा नहीं रहा। अब यहां साधारण स्वीमिंग पूल बनाने का न केवल टेंडर जारी किया गया है बल्कि इसे बनाने का ठेका कुरुक्षेत्र की बीएस कंस्ट्रक्शन को जारी कर दिया गया है। यह ठेका 5 अगस्त को जारी किया गया है। इतना ही नहीं ठेकेदार को एक साल के भीतर इस स्वीमिंग पूल को बनाकर विभाग के सुपुर्द करना होगा।
विज्ञापन

3 साल खूब चली स्वीमिंग पूल को लेकर राजनीति
शहर के राजीव गांधी खेल स्टेडियम पर तीन साल खूब राजनीति चली। मुख्यमंत्री
मनोहर लाल ने इस खेल स्टेडियम में ऑल वेदर स्वीमिंग पूल बनाने की घोषणा की
28 मई 2016 थी। इसके लिए 10 करोड़ का प्रस्ताव भी बनाया गया। सब कुछ
ठीक-ठाक चल रहा था, लेकिन अचानक इस प्रोजेक्ट पर 2018 में ब्रेक लग गई।
घोषणा हुई कि यहां साधारण स्वीमिंग पूल ही बनाया जाएगा। वहीं छावनी में साधारण
स्वीमिंग पूल की जगह आल वेदर स्वीमिंग पूल बनाने की घोषणा हो गई। छावनी के
वार हीरोज स्टेडियम में इसका निर्माण कार्य चल भी रहा है। इस तरह शहर के हाथ
से आल वेदर स्वीमिंग पूल निकल जाने के बाद राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की
चर्चाएं हुई थी। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज और शहर विधायक असीम गोयल के
बीच बयानबाजी भी इस स्वीमिंग पूल को लेकर सुर्खियों में रही थी। इन सब के बीच
तीन साल बाद अब इसका टेंडर अलॉट किया गया है।
बताया गया था तकनीकी कारण
कारण चाहे अधिकारी जो भी बता रहे हों, लेकिन शहर में ऑल वेदर स्वीमिंग पूल न
बनने के पीछे मुख्य कारण राजनीति ही रहा। हालांकि अधिकारियों ने दावा किया था
कि पूल को लेकर आई तकनीकी कमेटी ने ऑल वेदर प्रोजेक्ट में तकनीकी खामियां
बताई थीं। इसीलिए इसे साधारण का रूप देना पड़ा। इस पूल को बैडमिंटन हाल के
साथ पड़ी जगह पर बनाना प्रस्तावित किया है। आल वेदर के हिसाब से स्टैंडर्ड साइज
25 गुना 50 मीटर है। इसमें पार्किंग की व्यवस्था, फिल्टरेशन प्लांट, सोलर
प्लांट, चेंजिंग रूम व शौचालयों का प्रावधान है। हालांकि, इंडोर के हिसाब से इस
प्रोजेक्ट में तकनीकी खामी बताते हुए साधारण पूल बनाए जाने का प्रोजेक्ट उच्च
अधिकारियों को भेज दिया गया था।
स्वीमिंग पूल को बनाने का टेंडर कुरुक्षेत्र की एक कंपनी को जारी कर दिया गया है।
जल्द ही इस स्वीमिंग पूल के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया जाएगा। यह स्वीमिंग
पूल मुख्यमंत्री की घोषणाओं में से एक है। - राजबीर सिंह, एसडीओ, हुडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed