{"_id":"6ad26d7452ba30f9f70624b8","slug":"a-special-train-will-run-on-the-chandigarh-barauni-rail-route-from-october-23-to-november-27-ambala-news-c-36-1-amb1001-171353-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: चंडीगढ़-बरौनी रेल मार्ग पर 23 अक्तूबर से 27 नवंबर तक चलेगी विशेष ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: चंडीगढ़-बरौनी रेल मार्ग पर 23 अक्तूबर से 27 नवंबर तक चलेगी विशेष ट्रेन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। दीपावली और छठ पूजा के दौरान उत्तर भारत से बिहार जाने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने चंडीगढ़ और बिहार के प्रमुख जंक्शन बरौनी के बीच एक विशेष ट्रेन के संचालन का निर्णय लिया गया है। ट्रेन के चलने से पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ से उत्तर बिहार की यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को लंबी प्रतीक्षा सूची और भीड़ से छुटकारा मिलेगा। ये जानकारी उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने दी।
उन्होंने बताया कि ट्रेन नंबर 04518/04517 चंडीगढ़-बरौनी साप्ताहिक स्पेशल का संचालन 23 अक्तूबर से 27 नवंबर तक किया जाएगा। यह ट्रेन तय तिथियों पर दोनों दिशाओं में फेरे लगाएगी। इससे त्योहारी सीजन में घर जाने वाले यात्रियों को कंफर्म सीट मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। यह ट्रेन चंडीगढ़ से चलकर अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, गोरखपुर, छपरा, हाजीपुर और मुजफ्फरपुर के रास्ते बरौनी जंक्शन पहुंचेगी।
त्योहारों के दिनों में नियमित ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं होती है। ऐसे में इस स्पेशल ट्रेन के शुरू होने से न सिर्फ भीड़ नियंत्रित होगी, बल्कि यात्रियों का सफर भी आरामदायक बन सकेगा। अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक यशनजीत सिंह ने बताया कि ट्रेन में सुरक्षा और सुचारू संचालन के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। यात्री इस स्पेशल ट्रेन की बुकिंग और समय-सारणी की विस्तृत जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या एनटीईएस एप के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।