फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A shop, an auto and five cars were burnt

Ambala News: दुकान, एक ऑटो और पांच कार जलीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
A shop, an auto and five cars were burnt
अंबाला। दिवाली के दिन वीरवार को पटाखों तो कहीं शाॅर्ट सर्किट के चलते जिलाभर में करीब 19 जगह आग लगी। भीषण आग अंबाला सिटी के सेना नगर स्थित एक क्रॉकरी की चार मंजिला दुकान और सिटी के पुराना सिविल अस्पताल के पास प्राचीन शिव मंदिर में बनाई पार्किंग में पांच गाड़ियों में आग लग गई।
विज्ञापन

पार्किंग में खड़ा एक लोडिंग ऑटो और पांच कारें धू-धूकर जल उठी। दमकल विभाग की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर काबू किया। मंदिर की पार्किंग में खड़ी दो अन्य कारों के अगले हिस्से भी आग की चपेट में आ गए। इसके साथ ही दीवार की तरफ लगी पानी के टैंक भी बीच में से खराब हो गया।
विज्ञापन

क्रॉकरी की दुकान में लगी आग को चार घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। करीब 15 कर्मचारी और 16 गाड़ियां की मदद ली गई। इसके बाद जाकर आग बुझी। वहीं, परिवहन मंत्री अनिल विज ने भी मौके का जायजा लिया तथा दुकानदार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकान संचालक जग्गी गार्डन निवासी नीरज सिंगला ने बताया कि वीरवार शाम साढ़े आठ बजे घर पर पूजा करने के लिए गए थे। जब वे दुकान को देखने के लिए गए तो देखा कि दुकान के शटर से धुआं निकल रहा है। इससे लाखों का सामान जलकर राख हो गया लेकिन आग का फैलाव अधिक होने के कारण 16 गाड़ियाें की मदद से आग पर काबू पाया गया।

सिटी में नौ तो छावनी में 10 जगह आग
उधर, उगाला गांव में भी घर में खड़ी ब्रेजा में आग लग गई। अंबाला कैंट में 10 जगह आग लगी और इसमें ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। निकलसन रोड के पास बिजली के तार और खुड्डा गांव के पास सड़क किनारे सरकंडों और बब्याल में खाली प्लाॅट की झाड़ियों और कैंट एसडीएम कार्यालय के पास खाली प्लाॅट की झाड़ियों व रानी बाग में दो दुकानों की छत पर रखे सामान व खोजकीपुर के पास झाड़ियों आग लगी। इसी प्रकार अंबाला सिटी के जंडली, बरनाला, इंद्रपुरी कॉलोनी, कमल विहार, पुरानी अनाज मंडी में दो जगह बांस और झाड़ियों में आग लगी थी। इसके अलावा सिटी की वाल्मीकि बस्ती में कबाड़ी की दुकान में आग लगने के कारण करीब डेढ़ लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed