फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A ransom of Rs 4 lakh was demanded, child's body was found in the carSend feedbac

Ambala News: मांगी थी चार लाख की फिरौती, कार से बच्चे की लाश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
A ransom of Rs 4 lakh was demanded, child's body was found in the carSend feedbac
अंबाला। छावनी के हिम्मतपुरा गांव निवासी 13 वर्षीय गोलू की तीन दिन पहले अपहरण के बाद हत्या हो गई। मृतक का शव शुक्रवार घर से कुछ दूरी पर अगले गांव दुधला मंडी में मिला। एक होंडा सिटी कार से सुबह करीब 11 बजे बदबू आने लगी तो स्थानीय लोगों को पता लगा।
विज्ञापन

कार की डिग्गी में सूटकेस रखा था। पुलिस की मौजूदगी में उसे खुलवाया तो गोलू का शव गल चुका था। बताया जाता है कि एक दिन पहले ही परिजनों को मृतक की बहन के नाम एक पत्र मिला था और चार लाख और जेवर मांगे थे। परिजनों का कहना है कि पत्र के अनुसार जग्गी सिटी सेंटर के बाहर गए थे, लेकिन कोई नहीं मिला। पुलिस भी साथी थी। पुलिस कार के असली मालिक हिम्मतपुरा निवासी अश्वनी की तलाश में जुट गई है। अश्वनी अभी फरार है। बताया जाता है कि अश्वनी मृतक के घर के सामने रहता है। उसे कार दुधला मंडी के सामने, जिससे पैसे उधार ले रखे थे उसके घर खड़ी कर दी थी।
विज्ञापन

रेलवे में हैं पिता पिता, चार बहनों का था भाई

मृतक के पिता देवीशहाय ने बताया कि वह रेलवे में प्वाइंटस मैन है। उसकी चार बेटियां और एक बेटा था। बेटा गोलू केवी नंबर 3 में नौवीं कक्षा का छात्र था। तीन मार्च को दोपहर के समय वह लापता हो गया था और इलाका पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने एसपी से कहा था कार्रवाई के लिए

परिजनों ने पूर्व गृहमंत्री अनिल विज से भी मुलाकात की थी। पूर्व मंत्री ने सीएमओ अंबाला को शव का पोस्टमार्टम बोर्ड बनाकर करने को कहा और अंबाला एसपी को त्वरित कार्रवाई करते हुए कहा है।

वर्जन
मृतक गोलू के शव का फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉक्टरों के पैनल में पोस्टमार्टम हुआ। प्राथमिक जांच में मौत का कारण गला दबाकर हत्या है। पूरी रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट होगी। कार मालिक अश्वनी की तलाश के लिए टीमें गठित कर दबिश दी जा रही है।
रजत गुलिया, अंबाला कैंट डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed