{"_id":"692e01614934a850d00eb03d","slug":"a-puppy-trapped-in-a-20-foot-deep-hole-for-three-days-was-rescued-by-breaking-through-a-wall-ambala-news-c-36-1-amb1003-153966-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: 20 फीट गहरी जगह में तीन दिनों तक फंसे कुत्ते के बच्चे को दीवार तोड़ निकाला बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: 20 फीट गहरी जगह में तीन दिनों तक फंसे कुत्ते के बच्चे को दीवार तोड़ निकाला बाहर
Tue, 02 Dec 2025 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Tue, 02 Dec 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
छावनी के फुटबाल चौक के पास फंसे कुत्ते के बच्चे को दीवार में गड्ढा कर निकालते हुए दल सदस्य। दल
अंबाला। फुटबॉल चौक के पास दो इमारतों की दीवारों के बीच 20 फीट गहरी जगह में फंसे कुत्ते के बच्चे को दीवार तोड़कर वंदे मातरम दल टीम ने रेस्क्यू किया। यह कुत्ते का बच्चा तीन दिनों से फंसा हुआ था। यह रेस्क्यू आधी रात में किया गया।
वंदे मातरम दल के संस्थापक सदस्य भरत सिंह ने बताया कि स्थानीय दुकानदारों को कई दिनों से कुत्ते के रोने की हल्की आवाज सुनाई दे रही थीं, लेकिन उन्हें अंदाजा नहीं था कि दीवारों के बीच एक बेजुबान जानवर फंसा हुआ है। रात में सूचना मिलते ही उनकी रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कुत्ता करीब 20 फीट नीचे पिन की तरह फंसा हुआ है, जहां हाथ डालना या किसी उपकरण को नीचे भेजना लगभग असंभव था। स्थिति की गंभीरता के चलते निर्णय लिया गया कि यदि रेस्क्यू सुबह तक टाला गया तो जानवर की जान को खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में पास की इमारत के मालिक ने मानवीय कदम उठाते हुए बिना हिचक दीवार का कुछ हिस्सा तोड़ने की अनुमति दी। टीम ने तुरंत हथौड़े व कटर की मदद से कई घंटे के प्रयास के बाद रास्ता बनाकर कुत्ते को निकाला।