फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A person going to his in-laws house with a friend died in a road accident

Ambala News: दोस्त संग ससुराल जा रहे व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Mar 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
A person going to his in-laws house with a friend died in a road accident
बराड़ा। कस्बा के रहने वाले युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह बाइक पर दोस्त के साथ अपनी ससुराल में जा रहा था। मृतक की पहचान योगी मोहल्ला बराड़ा निवासी सतबीर के तौर पर हुई है। वह अपने दोस्त संजीव कुमार के साथ आठ मार्च को गांव फालसंडा जिला कुरुक्षेत्र स्थित ससुराल जा रहा था। बाइक संजीव चला रहा था। जैसे ही वह गांव तलहेड़ी मोड़ के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सतबीर की गंभीर हालत के कारण उसे सीएचसी बराड़ा में ले जाया गया। यहां डाक्टरों ने उसे अंबाला रैफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed