फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A new modern bus stand will be built in Narayangarh

Ambala News: नारायणगढ़ में बनेगा नया आधुनिक बस स्टैंड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 06:50 AM IST
विज्ञापन
A new modern bus stand will be built in Narayangarh
नारायणगढ़/अंबाला। हरियाणा के परिवहन और महिला और बाल विकास राज्यमंत्री असीम गोयल ने नारायणगढ़ बस स्टैंड का दौरा किया। यहां पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मंत्री असीम गोयल ने भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के लोगों के अनुरोध पर कहा कि नारायणगढ़ का बस स्टैंड नया बनाया जाएगा, जो आधुनिक होगा।
विज्ञापन

इस बारे में मंत्री असीम गोयल ने मौके पर मौजूद परिवहन विभाग के जीएम अश्वनी डोगरा और पीडब्ल्यूडी विभाग के एसडीओ दिनेश कुमार को निर्देश दिए। वर्तमान में नारायणगढ़ का बस स्टैंड छह काउंटर का है, जोकि 1988 में बना था। इसका एरिया करीब 10 एकड़ है। इसमें से करीब पांच एकड़ में बस स्टैंड और पांच एकड़ के करीब वर्कशॉप है। वहीं, मंत्री ने लोगों की मांग पर अंबाला शहर से रात्रि आठ बजे नारायणगढ़ के लिए बस सेवा शुरू करने, नारायणगढ़ से चंडीगढ़ और शहजादपुर से चंडीगढ़, यमुनानगर के लिए बस सेवा शुरू करने, जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र राणा के अनुरोध पर नारायणगढ़ से शकरपुरा बस को जौली तक चलाने के जीएम को निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंत्री गोयल ने कहा कि बस स्टैंड नारायणगढ़ को गिराकर यहां पर 12 काउंटर का नया बस स्टैंड बनाने से संबंधित सभी जरूरी औपचारिकताएं और रिपोर्ट जल्द तैयार कर ली जाए। उन्होंने कहा कि अगस्त माह में मुख्यमंत्री नायब सिंह से इसका शिलान्यास कराया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बस स्टैंड दो मंजिला हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस स्टैंड पर बने शौचालयों का निरीक्षण
मंत्री असीम गोयल ने जीएम रोडवेज को निर्देश दिए कि बस स्टैंड का वातारण साफ-सुथरा हो और सौंदर्यीकरण का विशेष तौर पर ध्यान रखा जाए। जिससे की यहां आने वाले लोगों को एक स्वच्छ वातावरण मिल सके। वहीं, उन्होंने बस स्टैंड पर शौचालयों का निरीक्षण किया और जीएम को निर्देश दिए कि शौचालयों की प्रतिदिन सही प्रकार से साफ-सफाई करवाई जाए। यात्रियों के बैठने के लिए बनाए गए वेटिंग एरिया और लोगों के वाहनों की पार्किंग क्षेत्र का भी जायजा लिया। मंत्री ने हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना के अंतर्गत बस स्टैंड पर बनवाने आए हैप्पी कार्ड के लाभार्थियों से बातचीत भी की। इसके साथ ही शहजादपुर बस स्टैंड पर नए शौचालयों का निर्माण करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed