{"_id":"67e9a5850cbcb626780116c0","slug":"a-mosquito-stealing-a-purse-was-caught-ambala-news-c-36-1-amb1001-140011-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: पर्स चुराते मच्छर को किया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: पर्स चुराते मच्छर को किया काबू
विज्ञापन
अंबाला। ट्रेन में सवार हो रहे यात्री की जेब से पर्स चोरी कर रहे जेबतराश को जीआरपी व सीपीडीस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान यमुनानगर निवासी ताहिर उर्फ मच्छर के तौर पर हुई है जोकि जेबतराशी का उस्ताद माना जाता है। जीआरपी के मुख्य सिपाही ओमबीर ने बताया कि जेबतराशी की कुछ घटनाएं पहले भी स्टेशन पर हो चुकी हैं। इसे लेकर लगातार चौकसी बरती जा रही थी।
रविवार को भी जब वो प्लेटफार्म 2/4 पर मौजूद थे तो उन्हें जानकारी मिली कि दिव्यांग नजर आने वाला व्यक्ति शातिर जेबतराश है और वो आज भी जेब तराशने के लिए स्टेशन पर आया है। इस दौरान जैसे ही एक ट्रेन प्लेटफार्म पर आई तो आरोपी ताहिर पिट्ठू बैग लेकर ट्रेन में सवार होने लगा। भीड़ अधिक होने के कारण उसने धक्का-मुक्की का फायदा उठाया और ट्रेन में सवार हो रहे एक व्यक्ति का चालाकी से पर्स निकाल लिया। वो जैसे ही मौके से खिसकने लगा तो उसे काबू कर लिया गया।
जीआरपी प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि यह आरोपी पहले ट्रेनों में चोरी करने का काम करता था। उसे पहले भी कई बार पकड़ा जा चुका है। वर्ष 2015 में भी ट्रेन से चोरी करते हुए वो रेल पटरी पर गिर गया था और उसकी एक टांग कट गई थी। बावजूद इसके उसने अपना यह धंधा बंद नहीं किया। आरोपी अंबाला ही नहीं बल्कि चंडीगढ़ स्टेशन पर हुई कुछ घटनाओं में भी शामिल बताया गया है।