फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A massive fire broke out at a paint and hardware store on Rampur Road, burning goods worth lakhs to ashes.

Ambala News: रामपुर रोड पर पेंट व हार्डवेयर स्टोर में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
A massive fire broke out at a paint and hardware store on Rampur Road, burning goods worth lakhs to ashes.
अंबाला। रामपुर रोड पर वीरवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब एक दो मंजिला पेंट, सेनेटरी और हार्डवेयर स्टोर में शाम में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के दुकानदारों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। दुकान से धुएं का काला गुबार उठता देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई। तुरंत इसकी सूचना डायल 112 और दमकल विभाग को दी गई। गनीमत यह रही कि दमकल कर्मियों ने समय रहते मोर्चा संभाल लिया, जिससे आग साथ लगती अन्य दुकानों तक नहीं पहुंच सकी। दुकान के मालिक संजीव कुमार ने बताया कि स्टोर में लाखों रुपये का पेंट, हार्डवेयर और सेनेटरी का सामान रखा हुआ था। आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed