फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A mare tied on the way kicked, asked to remove, then attacked the couple

रास्ते में बंधी घोड़ी ने मारी लात, हटाने को बोला तो दंपती पर हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
A mare tied on the way kicked, asked to remove, then attacked the couple
मुलाना। ठाकुरपुरा गांव में रास्ते के बीच घोड़ी बांधने को लेकर हुई कहासुनी में आरोपियों ने दंपती पर हमला बोल दिया। हमला करने वाले व पीड़ित एक परिवार के हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दिए बयान में अमरजीत निवासी ठाकुरपुरा ने बताया कि वह 28 जुलाई को शाम करीब साढे़ पांच बजे खेतों से पशुओं के लिए चारा लेकर आ रहा था। रास्ते में उसके भतीजे रोहतास की बंधी घोड़ी ने उसे लात मार दी। इस पर उसने घोड़ी को रास्ते में न बांधने को कहा।
विज्ञापन

उसके भतीजे के बेटे साहिल ने उसे उल्टा जवाब दिया। इसके बाद वह अपने बाड़े में चला गया। वहां उसकी पत्नी कांता देवी आ गई। इसके बाद बाड़े में रोहतास, साहिल, सुमन व शमशेर, सोनु, मोनु, ज्ञानवती, रजनी ,सीमा ने उन पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। हमले में अमरजीत को ज्यादा चोटें आई। जिसे उसके बेटे सुनील ने मुलाना सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। वहां से उसे सिविल अस्पताल अंबाला रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed