फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A man who returned home from work committed suicide by hanging himself in the room

Ambala News: काम से घर लौटे व्यक्ति ने कमरे में फंदा लगाकर की आत्महत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
A man who returned home from work committed suicide by hanging himself in the room
अंबाला। संदिग्ध परिस्थितियों में नन्हेड़ा निवासी 36 वर्षीय सोनू कुमार ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार रात को व्यक्ति ने अपने ही घर के कमरे में फंदा लगाया था। पत्नी जब खाना खाने के लिए बुलाने गई तो पता चला। परिजन शव को उतारने के बाद कैंट के रोटरी अस्पताल में ले गए थे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पड़ाव थाना पुलिस ने शनिवार कैंट के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जांच अधिकारी एएसआई नरेंद्र ने बताया कि नरेंद्र प्रिंटिंग प्रेस का काम करता था। शादी के बाद एक लड़का व एक लड़की थी। शुक्रवार को वह रोजाना की तरह काम से घर लौटा था। पत्नी व बच्चे घर पर ही मौजूद थे। कमरे में जाने के कुछ देर बाद पत्नी ने दरवाजा खटखटाया तो खुला नहीं। बाद में देखा कि व्यक्ति फंदे से लटका हुआ था।
विज्ञापन



नगर खेड़े में माथा टेकने गए व्यक्ति की बाइक चोरी

अंबाला। नगर खेड़े में माथा टेकने गए व्यक्ति की बाइक चोरी हो गई। शिकायतकर्ता शहजादपुर निवासी हरीश ने बताया कि 13 जुलाई को वह सुबह 9 बजे नगर खेड़े पर माथा टेकने के लिए गया था। माथा टेककर घर जाने लगा तो बाहर खड़ी बाइक ही गायब थी। जबकि लॉक के बाद चाबी जेब में ही पड़ी थी। व्यक्ति ने पतरेहड़ी गांव के ही एक युवक सेठी पर बाइक चुराने का आरोप लगाया है। शहजादपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। इलाके के सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed