{"_id":"602974558ebc3ee92662a2cb","slug":"a-man-suicide-attempt-in-durga-nagar-ambala-ambala-news-knl61064285","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में पत्नी को पीटा फिर बेटी और पांच साल के मासूम संग आत्महत्या का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में पत्नी को पीटा फिर बेटी और पांच साल के मासूम संग आत्महत्या का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे में धुत्त होकर दुर्गानगर निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को बेल्ट और लात-घूसों से बुरी तरह पीटा। फिर एक साल की बेटी और पांच साल के बेटे के साथ आत्महत्या की कोशिश की। चारपाई पर बच्चों को दाएं-बाएं खड़ा करके उसने तीनों के लिए अलग-अलग चुन्नियों से फंदे बनाए। इसके बाद उन्हें लोहे के एंगल से बांध दिया। इसके बाद वह चारपाई से कूद गया। इससे पहले की उसका दम घुटता इतने में पत्नी ने उसे संभाल लिया। साथ ही दूसरी पत्नी ने दरांती से फंदा काट उसे बचा लिया। दोनों सगी बहनें व्यक्ति से ब्याही हैं। दूसरी तरफ पिता के साथ छलांग न लगाने से दोनों बच्चों की जान भी बच गई।
शनिवार-रविवार मध्यरात की घटना का कारण पत्नी के चरित्र पर संदेह था। पड़ोसियों के सहयोग व्यक्ति और बच्चों और उसकी पत्नी को नागरिक अस्पताल के ट्रामा सेंटर लाया गया। हालत गंभीर होने के कारण व्यक्ति को भर्ती कर लिया गया, जबकि दवा देने से अन्य तीनों के स्वास्थ्य में सुधार है। सूचना मिलते मिले सेक्टर-9 थाना पुलिस ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी। बताते हैं कि व्यक्ति करीब एक सप्ताह पूर्व भी झगड़े के बाद बेटी को चलते पंखे पर फेंक चुका है, जिससे उसे गंभीर चोटें लगी थीं।
पत्नी के अनुसार
उसकी छोटी बहन को भी व्यक्ति से दो बच्चे हैं। दोनों बहनें साथ रहती हैं। शराब का आदि होने के कारण वह लड़ाई झगड़ा करने के अलावा उसके चरित्र पर भी शक करता है। पहले भी कई बार बुरी तरह पीट चुका है। व्यक्ति चाहता है कि वह भी काम करके कमाकर लाए, लेकिन बच्चे छोटे होने के कारण ऐसा संभव नहीं है। कई बार घर से निकालने की भी धमकी दी है। रात झगड़े के बाद बोला कि वह पूरे परिवार के साथ खुद को भी मार देगा, न खुद बचेगा और न ही किसी को छोड़ेगा। उसके बाद उसने बेटा-बेटी के साथ अपने लिए चुन्नी का फंदा बनाकर लोहे के एंगल से बांध लिया।
विज्ञापन
व्यक्ति ने अपने बेटे-बेटी को साथ लेकर आत्महत्या की कोशिश की है। तीनों के गले पर निशान हैं। वह शराब के नशे में था। उपचार के बाद तीनों की हालत खतरे से बाहर है। इस बारे पुलिस को सूचना भेज दी गई है।
-डॉ. संजय, नागरिक अस्पताल।
सूचना मिली है कि दुर्गानगर के व्यक्ति ने अपने बच्चों को साथ लेकर फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया है। घटना के कारणों की जांच जारी है। उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- सुरेश कुमार, सेक्टर 9