{"_id":"66e085207941ee499f05a688","slug":"a-huge-painting-competition-will-be-held-on-energy-and-environmental-conservation-ambala-news-c-36-1-amb1003-129380-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण पर होगी विराट पेंटिंग प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण पर होगी विराट पेंटिंग प्रतियोगिता
विज्ञापन
अंबाला सिटी। 21 और 28 सितंबर को विद्यालय स्तर पर ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण विषय पर भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड के सौजन्य से विराट पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें दो वर्ग होंगे। पहले वर्ग में कक्षा पांच से सात तक और दूसरे में कक्षा 8 से 10 तक जिले के स्कूलों में पढ़ने वाले करीब सभी 80 हजार बच्चे शामिल होंगे और स्वेच्छा से उपरोक्त विषय पर पेंटिंग बनाएंगे जोकि समाज को ऊर्जा के सीमित संसाधनों के प्रयोग और ऊर्जा की बचत विषय पर आधारित होगी। समग्र शिक्षा के जिला परियोजना अधिकारी सुधीर कालड़ा ने बताया कि 21 सितंबर को आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में 5वीं से 10वीं कक्षा तक के राजकीय और अराजकीय विद्यालयों में शिक्षा ग्रहण करने वाले सभी बच्चे भाग लेंगे।
यदि 21 सितंबर को किसी कारणवश कुछ बच्चे प्रतियोगिता में भाग लेने से वंचित रह जाते हैं तो ऐसे अनुपस्थित रहने वाले बच्चों की प्रतियोगिता 28 सितंबर को करवाई जाएगी। इसमें विद्यालय स्तर पर कक्षावार प्रथम आने वाले बच्चों की प्रविष्टियां क्लस्टर मुखिया के मार्गदर्शन में एबीआरसी के माध्यम से खंड स्तर पर इकट्ठा की जाएंगी, जहां खंड स्तर के नोडल ऑफिसर उनको संकलित कर जिला परियोजना अधिकारी कार्यालय में जमा करेंगे।
इसके बाद बच्चों की ओर से बनाई गई यह सभी पेंटिंग्स प्रतियोगिता के अंतिम निर्णय के लिए भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड के चंडीगढ़ कार्यालय में जमा कराई जाएंगी। राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 50 हजार, द्वितीय विजेता को 30 हजार और तृतीय विजेता को 20 हजार का नकद ईनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त 7500-7500 रुपये के 10 सांत्वना पुरस्कार भी हैं। उन्होंने कहा कि हमें प्रकृति से मिले अमूल्य सीमित संसाधनों का उचित प्रयोग करके समाज को उनका पूरा लाभ देना चाहिए ताकि लंबे समय तक आने वाली हमारी पीढियां भी उनका प्रयोग कर सकें। इस प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य है।क्योंकि भविष्य में जल और ऊर्जा का संकट ही सबसे बड़ा संकट होने वाला है, इसलिए हमें इनकी बचत के लिए आज से ही कार्य करना होगा।