{"_id":"67e45d7f205dc01c800ba45e","slug":"a-grocery-merchant-died-after-being-shot-in-lalpur-ambala-news-c-36-1-amb1001-139802-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: लालपुर में गोली लगने से हुई थी किराना व्यापारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: लालपुर में गोली लगने से हुई थी किराना व्यापारी की मौत
विज्ञापन
नारायणगढ़ के सरकारी अस्पताल से पोस्टमॉर्टम के बाद शव को लेकर जाते परिजन। संवाद
नारायणगढ़। लालपुर गांव में मंगलवार की रात को हुए किराना व्यापारी सुदेश गुप्ता की हत्या के मामले में बुधवार को पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने नारायणगढ़ के नागरिक अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम कराया।
इसमें शुरुआती जांच में पीछे की तरफ से सीने में गोली लगने से व्यापारी सुदेश गुप्ता की मौत बताई जा रही है। इसके साथ ही नारायणगढ़ पुलिस ने घटना स्थल पर जाकर भी मुआयना किया। जहां सीसीटीवी में एक युवक दिखाई दे रहा है। पुलिस अधिकारियों की मानें तो पुलिस आरोपियों पर जल्द कार्रवाई करेगी।
इलाके में बढ़ाई चौकसी
पुलिस ने क्षेत्र की चौकसी भी बढ़ा दी है। पुलिस मामले को रंजिश से जोड़कर देख रही है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए सीआईए के साथ मिलकर पुलिस की दो टीमें लगातार संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दे रहे हैं। जानकारी मिली है कि पुलिस आरोपियों तक पहुंच चुकी है और उन्हें कभी भी गिरफ्तार किया जा सकता है।
विज्ञापन
मृतक व्यापारी की पत्नी ने यह दी थी शिकायत
पुलिस को दी शिकायत में मृतक सुदेश कुमार गुप्ता की पत्नी सीता देवी ने बताया कि उसके पति घर के पास ही करियाणे की दुकान चलाते थे। उसके पति ने अभी कुछ दिन पहले ही लालपुर गांव में पेट्रोल पंप लगाया था । इसका मुहूर्त 30 मार्च को होना है। 25 मार्च को शाम के लगभग 7.30 बजे जब वो और उसका पोता भव्य गांव के ही मंदिर में माथा टेक कर अपनी दुकान के पास आए तो देखा कि उसके पति सुदेश कुमार दुकान के अंदर ही फर्श पर औंधे मुंह पड़े हुए थे। उनकी छाती से काफी खून बह रहा था। जब वो डर के मारे चिल्लाई तो आस-पास के व्यक्ति मौके पर आ गए और फिर वो निजी गाड़ी से अपने पति को पड़ोसियों की मदद से सरकारी अस्पताल ले गई। यहां डाक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीता देवी ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने रंजिशन उसके मेरे पति की धारदार हथियार से हत्या की है।
वर्जन
मामले की गंभीरता से जांच चल रही है। पुलिस की तीन टीमें आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही हैं। उम्मीद है कि जल्द ही उन्हें काबू कर लिया जाएगा। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पोस्टमार्टम में मौत का कारण छाती में पीछे की तरफ से गोली लगने से मौत हुई है। सीसीटीवी में एक युवक को चिह्नित भी किया गया है। मामले की जांच जारी है।
ललित कुमार, प्रभारी नारायणगढ़ थाना।