{"_id":"67f2d58a6fe8abff6a052857","slug":"a-flood-of-devotion-gathered-at-bala-sundari-temple-ambala-news-c-36-1-amb1002-140417-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बाला सुंदरी मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बाला सुंदरी मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
विज्ञापन
मुलाना के बाला सुंदरी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- फोटो : संवाद
मुलाना। रविवार को सिद्ध पीठ महामाई बाला सुंदरी मंदिर, मुलाना में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान अलसुबह से ही श्रद्धालु मंदिर प्रांगण में पहुंचने लगे और पूरे दिन दर्शन के लिए लंबी कतारों में लगे रहे।
इस दौरान श्रद्धालुओं ने माता की दिव्य पिंडी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर जय माता दी के जयघोषों से गुंजायमान रहा। भक्तों में गजब की आस्था और उत्साह देखने को मिला। इस मंदिर में सिर्फ हरियाणा ही नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश, पंजाब और अन्य दूर-दराज के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंधन द्वारा सुरक्षा और व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे।
इसके साथ ही मंदिर प्रांगण में आयोजित श्री राम नवमी के उपलक्ष्य पर आयोजित श्री रामायण पाठ का भोग भी डाला गया। मंदिर कमेटी सचिव अशोक राणा ने बताया कि मां भगवती के जागरण का आयोजन 10 अप्रैल को किया जाएगा। इसमें उतर भारत की प्रसिद्ध भजन गायिका प्रियंका चौधरी भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगी। 12 अप्रैल को पूर्णिमा पर हनुमान जयंती भी मनाई जाएगी। इसके साथ ही 11 अप्रैल को कुश्ती का आयोजन किया जाएगा
विज्ञापन
36 किलो चांदी से बना मां का दरबार
एक तरफ लोग दान देकर दिखावे की नीति अपनाने लगे हैं वहीं एक श्रद्धालु ने माता बाला सुंदरी जी पिंडी के लिए 36 किलो चांदी से बने दरबार में 18 किलो चांदी की कीमत 15 लाख रुपये गुप्त दान में दे दी। आधे पैसे मंदिर कमेटी ने दिया। जिसमें चढ़ावे की चांदी शामिल है। श्रद्धालु दानवीर ने अपना नाम उजागर तक नहीं किया। यह दान श्रद्धालु ने अपनी मनोकामना पूरी होने पर दिया बताया जा रहा है। यह गुप्तदान श्रद्धालु ने अप्रैल 2022 में दिया था।