फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A express your love to the postal stamp Moy, Ambala

डाक विभाग मॉय स्टैंप से करेगा आपका प्यार ए इजहार

Thu, 09 Feb 2017 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला Updated Thu, 09 Feb 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन

वेलेंटाइन डे वीक का मौका बुनाने के लिए अब डाक विभाग ने अपनी अहम भूमिका निभाने की तैयारी कर ली है। इसके लिए बाकायदा डाक विभाग ने वेलेंटाइन पर 'प्यार ए इजहार' के लिए मॉय स्टैंप की शुरूआत की है। जिसमें कोई भी व्यक्ति अपने चहेते के साथ अपनी स्टैंप बनवा सकता है। इस मॉय स्टैंप की खासियत यह है कि स्टैंप पर वेलेंटाइन डे लिखा होगा और गुलाब भी दिखाई देगा। लेकिन इस स्टैंप से लगे गुलाब की फोटो से बाकायदा असली गुलाब की खुशबू आएगी। जिससे घर का पूरा का माहौल महक उठेगा।

विज्ञापन


जीपीओ अंबाला देगा 10 हजार स्टैंप
वेलेंटाइन डे पर नवविवाहिताओं व खासकर युवाओं को आकर्षित करने के लिए ये पहल शुरू की है। इस मौके पर डाक विभाग जिलेभर के डाकघरों में करीबन 10 हजार वेलेंटाइन डे मॉय स्टैंप उपलब्ध करवाने जा रहा है। जबकि खास तरह की स्टैंप केवल वेलेंटाइन डे के मौके पर ही डाकघरों में पहुंचेगी। जहां पहुंचकर व्यक्ति अपने साथी के साथ अपनी फोटो खिंचवा सकेंगे और अपने चहेतों के नाम से मॉय स्टैंप तैयार करवा सकेंगे। डाक विभाग की ओर से उठाए गए कदम को युवाओं ने बेहद सराहा है। डाक विभाग संबंधित अधिकारी का कहना है कि इस स्टैंप को बनाने का कुल खर्च करीबन 300 सौ रुपये आता है, परंतु वेलेंटाइन डे पर खास तरह की स्टैंप बनाने का खर्च पांच सौ रुपये आएगा। इसमें स्टैंप के अलावा टिकट में से फूलों की खुशबू भी आएगी, जो सदा बाहर रहेगी।
विज्ञापन


युवाओं की पहली पसंद, एडवांस बुकिंग पर जोर
डाक विभाग द्वारा अभी मॉय स्टैंप को केवल वेलेंटाइन डे के मौके पर उपलब्ध करवाने की तैयारी की जा रही है। परंतु युवाओं के लिए ये स्टैंप विद गुलाब की खुशबू युवाओं के लिए पहली पसंद बन चुकी है। जिन्होंने वेलेंटाइन डे पर अपने चाहने वालों को स्टैंप के रूप में सरप्राइज गिफ्ट देने के लिए इस स्टैंप की एडवांस बुकिंग करवानी शुरू कर दी है। वहीं, डाक घरों में लगातार इसकी डिमांड बढ़ती जा रही है। ऐसे में युवा योगेश, महक, शुभम, ऐना, सागर, शहजाद का कहना है कि अक्सर वेलेंटाइन डे पर कई तरह के आकर्षक उपहार दिखाई देते है। लेकिन डाक विभाग का ये उपहार बिल्कुल अलग है और पहली बार अपने चहेतों का ऐसा उपहार देकर इंप्रैस किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चाहने वालों की फोटो भी लगवा सकते है
'वेलेंटाइन डे पर मॉय स्टैंप बनाई जाएगी। इस स्टैंप पर नवविवाहिता जोड़े व युवा अपने चाहने वाले की फोटो लगवा सकते है। स्टैंप पर खास तरह से वर्क किया जाएगा, जिससे ये स्टैंप गुलाब की खुशबू से महक उठेगा और ये खुशबू लंबे समय तक रहेगी। एडवांस बुकिंग भी काफी हो चुकी है'
- जेके गुलाटी, एसएसपी, डाक विभाग अंबाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed