{"_id":"69d6b342376af63e41077ce9","slug":"a-drug-dealer-was-duped-of-rs-369-lakh-ambala-news-c-36-1-amb1001-161209-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: दवा कारोबारी से 3.69 लाख रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: दवा कारोबारी से 3.69 लाख रुपये की ठगी
विज्ञापन
अंबाला सिटी। दुकान पर साउंड स्कैनर मशीन लगाने के बहाने दवा कारोबारी विनोद कुमार से 3.69 लाख रुपये ठग लिए। ठग ने खाते में जमा पूंजी निकाले के साथ-साथ बुजुर्ग के नाम पर फर्जी तरीके से लोन भी ले लिया। पुलिस ने आरोपी अभिषेक कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
कुम्हार मोहल्ला निवासी दिनेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पिता विनोद कुमार सराफा बाजार में देशी दवाखाना चलाते हैं। साल 2021 में सिर की रसौली के ऑपरेशन के बाद से विनोद कुमार शारीरिक रूप से काफी कमजोर हैं।
इसी का फायदा उठाकर आरोपी अभिषेक कुमार, जो खुद को साउंड स्कैनर मशीन लगाने वाला बताता था। शिकायत के अनुसार, दिसंबर 2025 में आरोपी अभिषेक दुकान पर मशीन लगाने पहुंचा। उसने झांसा देकर बुजुर्ग का फोन लिया और बैंक खाते की जानकारी व ओटीपी हासिल कर लिया।
विज्ञापन
इसके बाद उसने टाटा कैपिटल से 2.85 लाख का ऑनलाइन लोन अप्लाई कर दिया। आरोपी ने लोन की यह राशि और खाते में पहले से मौजूद 83 हजार से अधिक की रकम अपने खाते में ट्रांसफर कर ली। संवाद