फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A culvert is being built, water supply in the colony is decreasing

Ambala News: बन रही पुलिया, काॅलोनी में कम आ रहा पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
A culvert is being built, water supply in the colony is decreasing
रामगोपाल
अंबाला। छावनी के बीडी फ्लोर मिल क्षेत्र में पुलिया निर्माण के चलते अमरपुरी कॉलोनी, प्रगति विहार, कर्णपुरी, गांधी नगर में लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि घरों में आधी रात को एक या दो बजे आधा घंटे तक पानी आ रहा है।
विज्ञापन

पहले यह पानी सुबह और शाम को आता था, जो पिछले कई दिनों से बंद है। पहले दशहरा मैदान से पानी की सप्लाई दी जा रही थी लेकिन अब गुरु नानक नगर से पानी की सप्लाई दी जा रही है। इससे कुछ कॉलोनी में पानी कम आ रहा है।
विज्ञापन

समय पर नहीं आ रहा पानी
अमरपुरी निवासी रामगोपाल ने बताया कि चार साल पहले उनके कूल्हे का ऑप्रेशन हुआ था। जिसके कारण वह चलने फिरने में असमर्थ है, वहीं समय पर पानी नहीं आने के चलते परेशान हो रहे हैं। पहले समय पर पानी आता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधी रात को पानी भरने को मजबूर
छावनी के बीडी फ्लोर मिल स्थित प्रगति विहार निवासी श्याम लाल ने बताया पानी आने का एक समय नहीं है। सुबह शाम और दिन में पानी नहीं आता। आधी रात को पानी आता है, पानी भरने के लिए रात को जागना पड़ता है।
एक महीने से झेल रहे परेशानी
अमरपुरी निवासी अशोक ने बताया कि करीब एक महीना से पुलिया के निर्माण का कार्य चल रहा है। इस कारण कालोनी में पानी की समस्या को भी एक महीना होने वाला है लेकिन समय पानी नहीं आ रहा।
ठंड में नहीं जाग पाते
अमरपुरी काॅलोनी निवासी बुजुर्ग यशोदा ने बताया कि दिसंबर का महीना चल रहा है। ऐसे में आधी रात के समय पानी आता है, रात ठंड में कई बार रात को जागा नहीं जाता। इससे उनका पानी नहीं भरा जाता है।

बीडी फ्लोर मिल स्थित पुलिया निर्माण के चलते पानी की सप्लाई गुरुनानक नगर से दी जा रही है। इस कारण कुछ कालोनी में पानी देरी से पहुंच रहा है। सप्ताह भर में दोबारा दशहरा मैदान से पानी की सप्लाई चालू कर दी जाएगी।
जगदीप सिंह विर्क, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग, अंबाला छावनी।

रामगोपाल

रामगोपाल

रामगोपाल

रामगोपाल

रामगोपाल

रामगोपाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed