फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A 100-meter piece of land stalled a project worth Rs 20 crore.

Ambala News: 100 मीटर जमीन के टुकड़े के कारण अटकी 20 करोड़ की परियोजना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
A 100-meter piece of land stalled a project worth Rs 20 crore.
अंबाला छावनी में टांगरी बांध से घसीटपुर की तरफ जाने वाले रास्ते पर रेलवे अंडरब्रिज में भरी गाद  - फोटो : मदीना स्थित आरकेपी विद्यालय में आयोजित ​क्विज में उप​स्थित बच्चे। स्रोत : स्कूल
अंबाला। 100 मीटर जमीन के टुकड़े के कारण छावनी में 20 करोड़ की परियोजना अटक गई है। जमीन के टुकड़े के लिए किसान लगभग 60 लाख रुपये की मांग कर रहा है। लोकनिर्माण विभाग सरकार की ओर से निर्धारित 48 लाख रुपये देने को तैयार है। अब मामला न सुलझने व जमीन पर दावे को लेकर किसान सहित विभाग ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। दरअसल टांगरी बांध रोड से दिल्ली राजमार्ग को सीधे जोड़ना है। तीन से चार किलोमीटर की इस सड़क के बनने के बाद छावनी के लोग बिना समय गंवाए दिल्ली राजमार्ग पर जा सकते हैं।
विज्ञापन


यह थी योजना
टांगरी बांध से घसीटपुर की तरफ इस सड़क का निर्माण किया गया था ताकि अंबाला-जगाधरी के लोग टांगरी बांध से होते हुए सीधा अंबाला-दिल्ली नेशनल हाईवे तक पहुंच सकें, इसके लिए अंबाला-सहानपुर रेल लाइन पर अंडरपास बनाया गया। सड़क निर्माण का कार्य लोक निर्माण विभाग की तरफ से किया जाना था और इस पर लगभग 11 करोड़ रुपये खर्च किए जाने थे। सड़क का कार्य 95 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है, लेकिन जमीन के टुकड़े के कारण सड़क टांगरी बांध के नजदीक से अधूरी पड़ी है। इसी प्रकार रेलवे ने लगभग 10 करोड़ की लागत से अंडरब्रिज तैयार करवाया था।
विज्ञापन


अंडरब्रिज बन गया तालाब
कोर्ट केस के चलते बेशक सड़क निर्माण का कार्य अधूरा पड़ा हुआ है, लेकिन आवागमन के लिए रेलवे का अंडरब्रिज तैयार है जोकि अब विभागीय लापरवाही के कारण तालाब का रूप धारण कर गया है। अंडरब्रिज के दोनों हिस्सों में चार से पांच फुट तक पानी भरा हुआ है और मिट्टी के कारण दलदल हो गई है जोकि कभी भी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। बावजूद इसके रेलवे की तरफ से अंडरब्रिज को साफ करने के लिए कोई भी कार्यवाही नहीं की जा रही है। इसका कारण सड़क का अधूरा निर्माण भी बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क निर्माण के लिए किसान की तरफ से कोर्ट में मुआवजे की बढ़ोतरी को लेकर याचिका लगाई है। यह मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है, इसलिए 100 मीटर टुकड़े का निर्माण रुका हुआ है जबकि सड़क का अन्य हिस्सा पूरी तरह से तैयार कर दिया गया है।
- रितेश अग्रवाल, कार्यकारी अधिकारी, लोक निर्माण विभाग, अंबाला।

सड़क के अधूरे निर्माण के कारण अभी अंडरब्रिज से आवाजाही पूरी तरह से बंद है, जैसे ही सड़क का निर्माण पूरा हो जाएगा तो पुल के नीचे से पानी निकासी के लिए पंप सेट लगा दिए जाएंगे, इसकी एक बार सफाई कराई जा चुकी है।

- एनके झा, प्रवक्ता अंबाला रेल मंडल।

अंबाला छावनी में टांगरी बांध से घसीटपुर की तरफ जाने वाले रास्ते पर रेलवे अंडरब्रिज में भरी गाद 

अंबाला छावनी में टांगरी बांध से घसीटपुर की तरफ जाने वाले रास्ते पर रेलवे अंडरब्रिज में भरी गाद - फोटो : मदीना स्थित आरकेपी विद्यालय में आयोजित क्विज में उपस्थित बच्चे। स्रोत : स्कूल

अंबाला छावनी में टांगरी बांध से घसीटपुर की तरफ जाने वाले रास्ते पर रेलवे अंडरब्रिज में भरी गाद 

अंबाला छावनी में टांगरी बांध से घसीटपुर की तरफ जाने वाले रास्ते पर रेलवे अंडरब्रिज में भरी गाद - फोटो : मदीना स्थित आरकेपी विद्यालय में आयोजित क्विज में उपस्थित बच्चे। स्रोत : स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed