{"_id":"53-52727","slug":"Ambala-52727-53","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुओं से भरी गाड़ी छोड़ भागे तस्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशुओं से भरी गाड़ी छोड़ भागे तस्कर
Ambala
Updated Thu, 21 Mar 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारायणगढ़। डेढ़ दर्जन गोवंशों को शहजादपुर पुलिस ने तस्करों के चंगुल से छुड़वाया है। गो तस्कर पुलिस को चकमा देकर गाड़ी छोड़ फरार हो गए। पुलिस के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि पंजाब से एक ट्रक में गो वंशों को वध के लिए ले जाया जा रहा है। इस पर उन्होंने एनएच 72-73 पर स्थित अंबाला टी-प्वाइंट पर नाकाबंदी कर दी। तभी उन्होंने सामने की ओर से आ रहे ट्रक को रोक कर उसकी तलाशी ली थी तो उसमें 16 पशु भरे हुए थे। ट्रक में सवार दोनों तस्कर मौके से फरार हो गए। थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए पशुओं को जब नारायणगढ़ की गोशाला ले जाया जा रहा था तो दम घुटने से चार गोवंशों की मौत हो गई। उधर, मंगलवार को भी शहजादपुर पुलिस ने डेढ़ दर्जन गोवंशों से भरे एक ट्रक को काबू कर उसमें सवार दो लोगों को गिरफ्तार किया था। अदालत ने उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन