{"_id":"53-49966","slug":"Ambala-49966-53","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैरियर की पहली गेंद और सामने खड़े थे सचिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैरियर की पहली गेंद और सामने खड़े थे सचिन
Ambala
Updated Sat, 26 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
अंबाला। क्रिकेटर और आईपीएल में राजस्थान रायल्स के आलराउंडर अमित उनियाल का कहना है कि सचिन सचमुच में क्रिकेट के भगवान हैं। उनमें अब भी बहुत क्रिकेट बाकी है। एक दिवसीय मैच से सन्यास का फैसला सचिन को कुछ सोचकर ही लिया होगा।
अमित उनियाल बृहस्पतिवार को यहां अंबाला में स्काई हाई स्पोर्ट इंडिया की ओर से पुलिस डीएवी मैदान में होने वाले क्रिकेट ट्रायल से पूर्व यहां नई पौध को उत्साहित करने पहुंचे हुए थे और ‘अमर उजाला’ से मुखातिब थे। उन्होंने बताया कि 13 मार्च 2010 को उन्होंने अपना आईपीएल कैरियर राजस्थान रायल्स की टीम से शुरू किया है।
उनियाल के अनुसार आईपीएल उनकी जिंदगी का यादगार शुरुआत थी। उनका पहला मैच मुंबई इंडियन से था। उनके आईपीएल कैरियर के ओवर की पहली बॉल थी और विकेट पर खड़े थे क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर। इस मैच में उन्होंने 4 ओवरों में 41 रन देकर 2 विकेट लिए, जिसमें एक महान क्रिकेट सनथ जयसूर्या का भी विकेट शामिल था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उसके बाद उन्होंने आईपीएल व अन्य टूर्नामेंटों के दौरान सचिन तेंदुलकर के साथ कई प्रैक्टिस शिविर अटेंड किए और सचिन तेंदुलकर को बहुत ज्यादा बालिंग की। वह हमेशा बॉल की धुनाई तो करते थे, मगर धुनाई के बाद हमें ये बताते थे कि हमारी गलतियां कहां हो रही है और उसे परखकर दूर कैसे करना है। उनके अनुसार सचिन जैसे सहयोगी उन्होंने कभी नहीं देखे। वे अपने हर साथी को हमेशा सिखाने में लगे रहते थे। हर मैच से पहले सचिन साथियों से इस बात की विस्तार से चरचा करते थे कि मैच किस रणनीति से खेलना है।
अमित उनियाल बॉलिंग में वसीम अकरम को अपना आदर्श मानते हैं। वे कहते हैं कि वे कोलकाता नाइट राइडर के कोच हैं और उनकी बालिंग देखकर ही उन्होंने बहुत कुछ सीखा है। उनके अनुसार अब वह क्रिकेट के साथ-साथ स्काई हाई स्पोर्ट इंडिया के साथ भी काम कर रहे हैं। यह संस्था नई क्रिकेट प्रतिभाओं को खोजकर उन्हें प्लेटफार्म देने का काम करती है। उनके अनुसार क्रिकेट के प्रति रुझान तो बढ़ रहा है, प्रतिभाएं भी बहुत है, मगर दिक्कत यह है कि नई पौध को सही दिशा नहीं मिल पाती। इस संस्था में पूर्व क्रिकेट कोच मदन लाल समेत अन्य क्रिकेटर भी जुड़े हुए हैं। इस अवसर पर संस्था की निदेशक मोनिका सिंह, कोच कृष्ण तिवारी व लीगल एडवाइजर प्रेम कुमार भी मौजूद रहे।