{"_id":"53-48222","slug":"Ambala-48222-53","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप के विरोध में सड़कों पर जनसैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगरेप के विरोध में सड़कों पर जनसैलाब
Ambala
Updated Sun, 23 Dec 2012 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। दिल्ली में हुई गैंगरेप की घटना से युवाओं में भड़की आग की आंच अंबाला में भी देखने को मिली। शनिवार शहर व छावनी में जहां अलग-अलग छह जगहों पर रोष मार्च व कैंडल मार्च निकाला गया, वहीं दिन में युवाओं ने शहर की सड़कों पर जमकर बवाल काटा। इस दौरान उन्होंने कई सड़कों पर कुछ-कुछ देर के लिए जाम लगाया। जबकि शहर स्थित डीसीपी आवास कार्यालय के बाहर भी हंगामा किया। वहां भी युवा सड़क पर बैठ गए। पुलिस के समझाने पर भी वे नहीं माने, आखिरकार डीसीपी अशोक कुमार को खुद उनके बीच आकर उनका ज्ञापन लेना पड़ा। तब जाकर युवा शांत हुए। डीसीपी ने उन्हें आश्वस्त किया। लेकिन शाम को युवा फिर इकट्ठा हो गए और ट्विनसिटी में कैंडल मार्च निकाला। इन तमाम युवाओं में स्कूलों, कालेजों व अन्य शैक्षणिक संस्थानों के युवा शामिल थे।
इस दौरान समाज सेवी संगठन भी साथ हो गए। युवा ग्लेक्सी मॉल के पास एकत्रित हुए और उन्होंने शहर में रोष मार्च निकालने का फैसला किया। युवा अपने साथ गैंगरेप के विरोध में पोस्टर लेकर आए हुए थे, बस वहीं से युवाओं ने अपना रोष जुलूस निकाल दिया। लेकिन इसी दौरान जब मालूूम चला कि दिल्ली में विरोध कर रहे युवाओं को खदेड़ा गया है तो यहां रोष जुलूस निकाल रहे युवाओं का गुस्सा भी भड़क गया और उन्होंने ग्लेक्सी मॉल रोड, सिविल अस्पाल रोड, पालीटेक्निक चौक, जगाधरी गेट चौक, आर्य चौक, पुलिस लाइन चौक पर हंगामा करते हुए वहां जाम लगा दिया। उधर, पुलिस की पीसीआर गाड़ियां व महिला पुलिस भी वहां पहुंच गई। युवाओं ने यहां सड़काें बैरीगेट्स लगा दिए और वबाल काटना शुरू कर दिया। हालांकि पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर सड़क से जाम तो हटवा दिया। मगर युवा दरिंदों को फांसी देने की मांग का ज्ञापन देने का अड़ गए। इसके बाद अपना काफिला डीसीपी आवास कार्यालय की ओर बढ़ा दिया। वहां पहुंचकर युवाओं ने डीसीपी के सामने सड़क जाम की और वहीं धरने पर बैठ गए और डीसीपी को बाहर आकर ज्ञापन देने की मांग करने पर अड़ गए। सिटी एसएचओ रामनिवास वहां पहुंचे और युवाओं से उन्हें ही ज्ञापन देने की बात कहने लगे। मगर युवाओं ने उनकी प्रस्ताव सिरे से नकारते हुए डीसीपी को ही उनके बीच आने की शर्त रख दी। डीसीपी अशोक कुमार को इसकी सूचना दी गई। जिसके बाद डीसीपी अशोक कुमार को ज्ञापन लेना पड़ा।
कैंट में भी निकाला रोष
छावनी में भी स्कूली छात्रों, युवाओं और समाज सेवी संगठनों ने रोष जुलूस निकालकर अपना गुस्सा व्यक्त किया। इस दौरान समाज सेवी संगठन सहायता सदन, सुदर्शन वेलफेयर सोसाइटी, पतंजलि योग, भारत विकास परिषद, फेडरेशन ऑफ वेलफेयर एसोसिएशन एंड सोसाइटीज के बैनर तले काफी संख्या में लोग कांग्रेस भवन पर एकत्रित हुए। ये रोष जुलूस छावनी के तमाम बाजारों से होता हुआ कांग्रेस भवन में ही संपन्न हुआ। समाजसेवी चंद्र दुग्गल, डाक्टर आशावंत, प्राचार्य रमेश बंसल, कर्नल सतनाम, गोबिंद चावला, सुभाष ग्रोवर, चमन लाल, अश्वनी सलवान, ईश्वर, ज्ञानचंद व जितेंद्र गंभीर ने कहा कि चाहे कुछ भी हो इस घटना के बाद सरकार को ऐसा कड़ा कदम उठाना ही पड़ेगा।
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने भी बोला ‘हल्ला’
छावनी में स्कूली छात्रों ने भी गैंगरेप के विरोध में सड़कों पर उतरकर हल्ला बोला। शनिवार को एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अंबाला इंजीनियरिंग कालेज मिठापुर व कान्वेंट स्कूल के छात्र भी हाथों में तख्तिया लेकर सड़कों पर उतरे। इस मौके पर मौजूद सुनीता मनचंदा, अनीता मल्होत्रा, रीना शर्मा, पूजा शर्मा, हिमांशी शर्मा, पूजा अग्रवाल, शीतल, प्रवीण शर्मा, भुवन मित्तल, नेहा बत्रा, सीमा शर्मा ने राष्ट्रपति से मांग की है कि इस मामले में कड़ी सजा ही आरोपियों को मिलनी चाहिए।
कैंडल की रोशनी में आंखें थी ‘लाल’
शहर व छावनी में तीन अलग-अलग युवाओं के दस्तों ने शनिवार देरशाम विरोध स्वरूप कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान अंधेरे को चिरती हुई कैंडल की रौशनी तो मौजूद थी, मगर इस कैंडल को लेकर चल रहे युवाओं की आंखें गुस्से से लाल थी। शहर में सेक्टर नौ से विशाल रोष जुलूस युवाओं ने निकाला जो मानव चौक पर संपन्न हुआ। जबकि छावनी सदर बाजार में और राय मार्केट में युवाओं की टोलियों ने कैंडल मार्च निकालकर अपना गुस्सा जाहिर किया। पीकेआर जैन में पढ़ने वाली श्रेया ने कहा कि अगर फांसी से ऊपर कोई सजा है तो आरोपियों को वो दी जाए।