{"_id":"53-45882","slug":"Ambala-45882-53","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में घुसकर मरीज को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में घुसकर मरीज को पीटा
Ambala
Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अंबाला। एक बार फिर शहर सिविल अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़ा हो गया है। कुछ लोगों ने वीरवार को सिविल अस्पताल के भीतर घुसकर न केवल मरीज को पहले धमकाया और फिर उस पर हमला कर दिया। हमला करने के बाद हमलावर सिविल अस्पताल से भाग खड़े हुए। मगर मरीज के तीमारदारों और अन्य लोगों ने मशक्कत कर एक हमलावर को दबोचकर वहीं पुलिस चौकी पुलिस के हवाले कर दिया।
रायपुररानी क्षेत्र के रहने वाले हरीश कुमार ने बताया कि विगत दिनों पहले उनके गांव के ही रहने वाले कुछ लोगों ने उनके खेत से कब्जा करने के इरादे से 11 नवंबर रात को जबरन खेत में से डोल निकाल दी। अगले दिन सुबह खेत में जाकर जब उन्होंने देखा तो उन्होंने इसका विरोध किया। जिसके बाद आरोपियों ने उसके साथ झगड़ा करना शुरू कर दिया। इस दौरान उसकी बहन सुमन भी आ गई और इस झगड़े में हमलावरों ने उन्हें पीट डाला।
पीड़ित के अनुसार इसी झगड़े घायल होने के बाद उन्हें यहां शहर सिविल अस्पताल में लाया गया, जहां वह और उसकी बहन उपचाराधीन थे। लेकिन वीरवार को हमलावर फिर से शहर सिविल अस्पताल पहुंच गए। पहले तो हमलावर उसे और उसकी बहन को धमकाने लगे और फिर देखते ही देखते उन्होंने अस्पताल में ही बहसबाजी के बाद उन्हें पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
हमला करने के बाद जब हमलावर वहां से भागने लगे, एक हमलावर युवक को वहीं दबोच लिया गया। जबकि अन्य लोग वहां से फरार हो गए। आरोपी हमलावर को पकड़कर सिविल अस्पताल में स्थित चौकी में दिया है।
हमलावर युवक को काबू कर लिया गया है, जिसे रायपुररानी पुलिस को सौंप दिया जाएगा, क्योंकि उनके खिलाफ वहीं की पुलिस पहले ही कार्रवाई कर रही है। यहां जिन पर हमला हुआ है, पुलिस उनके बयान दर्ज कर रही है। बयानों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
ओमप्रकाश, चौकी प्रभारी, सिविल अस्पताल, अंबाला शहर