फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   92 donors donated blood in the camp

Ambala News: शिविर में 92 दानियों ने किया रक्तदान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
92 donors donated blood in the camp
अंबाला सिटी। अमर उजाला फाउंडेशन और भारत विकास परिषद गीता गोपाल शाखा के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया। पंचायत भवन में रक्तदान करने पहुंचे लोगों ने उत्साह दिखाया।
विज्ञापन

शिविर में 92 लोगों ने रक्तदान किया। भारत विकास परिषद गीता गोपाल शाखा के प्रधान सतीश चावला ने बताया कि उनकी संस्था की ओर से प्रत्येक वर्ष एक रक्तदान शिविर आयोजित किया जाता है। रविवार को शिविर में 101 रक्त यूनिट का लक्ष्य रखा था। मगर कुछ लोगों रक्तदान नहीं कर पाए। इसलिए वे अपना रक्तदान नागरिक अस्पताल में करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह उनका तीसरा रक्तदान शिविर है। यह शिविर अगस्त माह में लगाया जाना था। मगर रक्त की बढ़ती मांग को देखते हुए यह शिविर मई महीने में ही लगाया था। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। जिसे हर स्वस्थ व्यक्ति को करना चाहिए। रक्तदान से कई जीवन बचाए जा सकते है। रक्तदान करने से शरीर भी स्वस्थ रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आचार्य निशांत ने भी किया रक्तदान

शिविर में देवज्ञ महर्षि आचार्य निशांत ने भी शिविर में रक्तदान किया। उन्होंने बताया कि वे प्रत्येक वर्ष रक्तदान शिविर में शामिल होने के लिए आते हैं। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान अवश्य करना चाहिए। रक्त एक ऐसी चीज है, जिसे किसी अन्य चीज से पूरा नहीं किया जा सकता। शिविर में अंबाला सिटी नागरिक अस्पताल से आए डॉ. भारती और उनकी टीम ने लोगों की जांच करते हुए रक्तदान कराया।

इस दौरान समाजसेवी अनुभव अग्रवाल, लक्की जुनेजा, सहित भारत विकास परिषद के सचिव अतुल मित्तल, कोषाध्यक्ष अरविंद धीमान, प्रकल्प प्रमुख एमके गर्ग, अरुण गोयल और संरक्षक राजकुमार अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed