{"_id":"5c9bca65bdec2213f754f2bb","slug":"91553713765-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग गांवों की होगी खरीद, दूर से जाने वाले किसानों का बढ़ेगा खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग-अलग गांवों की होगी खरीद, दूर से जाने वाले किसानों का बढ़ेगा खर्च
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहजादपुर मंडी में सरसों की खरीद आज से, शेड्यूल जारी
अमर उजाला ब्यूरो
शहजादपुर। जिले के किसानों की सरसों की खरीद हैफेड की ओर से शहजादपुर की अनाज मंडी में की जाएगी, जिसको लेकर शहजादपुर मार्केट कमेटी ने प्रक्रिया पूरी कर ली है। अलग-अलग दिनों में अलग-अलग गांवों की खरीद होगी। वहीं सिटी से जाने वाले किसानों का कहना है कि उनका खर्च बढ़ेगा, साथ ही नई जगह पर खरीद होने से परेशानी भी आएगी।
शहजादपुर मार्केट कमेटी सचिव धर्मेंद्र पाल का कहना है कि सरसों की फसल खरीद के लिए शहजादपुर में केंद्र बनाया गया है। इसके लिए प्रक्रिया पूरी कर ली है। वहीं एजेंसी खरीद इस फसल की खरीद करेगी जो सरकारी मूल्य 4200 रुपये निर्धारित किया है। वहीं पहली बार सरकार द्वारा सरसों की फसल की खरीद की जा रही है। उन्होंने बताया कि किसान को मेरी फसल मेरा ब्यौरा रजिस्टर में पंजीकरण करवाना होगा व पटवारी से सरसों की काश्त की गिरदावरी रिपोर्ट के साथ बैंक खाते का नंबर व पास बुक साथ लानी होगी। इसके साथ ही किसानों को अपना पहचान पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड, आधार कार्ड, राशन कार्ड की सत्यापित प्रति भी देनी होगी। उन्होंने बताया कि खरीद के दौरान संबंधित गांव का पटवारी मौके पर मौजूद रहेगा।
---
यह रखा सरसों खरीद का शेड्यूल
मार्केट कमेटी सचिव ने बताया कि हैफेड के अनुसार 28 मार्च को अनाज मंडी शहजादपुर में खंड शहजादपुर के भड़ौग, बोडा खेड़ा, श्यामडू, तेपला, रायेवाली, सिंहपुरा, गाजीपुर गांवों के किसानों की सरसों की फसल खरीदी जाएगी। 29 मार्च को खेड़ा गन्नी, शहजादपुर, माजरा, बापौली, कड़ासन, पेंजेटों, राजौली और 30 मार्च को धमौली उपरली, धमौली बीचली, धमौली माजरी, परेल, हांडी खेड़ा, नगांवा, गणेशपुर, संतोखी, रजपुरा, मघरपुरा, रच्छेड़ी व कलाल माजरा गांवों के किसानों की सरसों की फसल की खरीद की जाएगी।
विज्ञापन
---
जिन किसानों का पंजीकरण नहीं, उनकी फसल आढ़ती खरीदेंगे
सचिव धर्मेंद्र पाल का कहना है कि कृषि विभाग द्वारा किसानों की फसलों के लिए पंजीकरण करवाया गया था, जिस पर कृषि विभाग ने पंजीकरण रिपोर्ट मार्केट कमेटी कार्यालय में जमा करवाई थी। इसी आधार पर किसानों की सरसों की फसल की खरीद सरकारी दामों पर की जाएगी और जिन किसानों का पंजीकरण नहीं हुआ है उस फसल की खरीदारी आढ़ती करेंगे।
---
विश्राम गृह की है व्यवस्था
दूरदराज क्षेत्र के आने वाले किसानों के ठहरने के लिए हमारे पास विश्राम गृह है, जिससे किसी भी किसान को कोई समस्या नहीं आएगी। वहीं शौचालय भी पुरुष व महिला के अलग-अलग है।
---
किसानों का बढ़ेगा खर्च
अंबाला सिटी मंडी में आए किसान पोला, बलजीत, राम कुमार, जय पाल आदि ने बताया कि यहां से शहजादपुर करीब 30 किमी है। इससे उनका खर्च बढ़ जाएगा। जिन किसानों की कम फसल उनके लिए दिक्कत आएगी। जहां हजार रुपये का डीजल लग जाएगा, वहीं किराया अलग से देना पड़ेगा। साथ ही नई जगह पर खरीद होने से न आढ़ती की पहचान होगी और न ही किसी अधिकारी से। ऐसे में उन्हें फसल बेचने में समय भी लग सकता है।