फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   सरसों की खरीद 2

सरसों की खरीद 2

Wed, 27 Mar 2019 12:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
सरसों की खरीद 2
फसल बेचने के 48 घंटे के अंदर किसानों के खाते में आएंगे रुपये
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। डीसी शरणदीप कौर बराड़ ने कहा कि 28 मार्च से सरसों और एक अप्रैल से गेहूं खरीद का कार्य शुरू होगा, जोकि 10 मई तक चलेगा। फसल बेचने के 48 घंटे बाद ही किसानों के खाते में फसल की पेमेंट आ जाएगी। सरसों की खरीद केवल हैफेड द्वारा की जाएगी। सरकार द्वारा सरसों का समर्थन मूल्य 4200 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।
डीसी मंगलवार को चंडीगढ़ से मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजेश खुल्लर द्वारा आयोजित वीसी के बाद आयोजित बैठक में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे रही थीं। डीसी ने हैफेड के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सरसों में नमी की मात्रा 8 प्रतिशत से अधिक नहीं होनी चाहिए। अधिकारी यह भी सुनिश्चित कर लें कि कोई भी किसान 25 क्विंटन से अधिक सरसों एक दिन के अंदर न लेकर आए। जिला की शहजादपुर मंडी में मार्केट सोसायटी शहजादपुर के माध्यम से सरसों की खरीद का कार्य शुरू किया जाएगा। जिले में लगभग 12,500 क्विंटल सरसों की आवक होने का अनुमान हैं। उन्होंने यह भी कहा कि 48 घंटे के अंदर सरसों बेचने वाले पंजीकृत किसानों के खाते में फसल का भुगतान पोर्टल के माध्यम से डायरेक्ट पेमेंट करने की व्यवस्था भी अनिवार्य है।
विज्ञापन

---
गेहूं में नमी की मात्रा 12 प्रतिशत से अधिक न हो
गेहूं की खरीद संबंधी विषय पर जानकारी देते और तैयारियों की समीक्षा करते हुए डीसी ने कहा कि सरकार गेहूं की खरीद का कार्य 1 अप्रैल से शुरू करेगी। गेहूं का समर्थन मूल्य 1840 रुपये निर्धारित किया है। गेहूं में नमी की मात्रा 12 प्रतिशत से अधिक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि जिले की सभी मंडियों में भंडारण की पूरी व्यवस्था रखें। जिनमें फड़ों पर गेहूं का भंडारण करना, वहां लकड़ी के कैरेट लगाना और पॉलिथिन आदि की पूरी व्यवस्था करें ताकि अचानक बारिश हो तो खाद्यान सुरक्षित रखा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
जिले की 15 मंडियों में होगी गेहूं की खरीद
अंबाला में 15 अनाज मंडी व खरीद केंद्र हैं, जिनमें अंबाला शहर, अंबाला छावनी, बराड़ा, भरेड़ीकलां, कड़ासन, केसरी, मुलाना, नन्यौला, नारायणगढ़, साहा, सरदेहड़ी, शहजादपुर, तलहेड़ी गुजरां, उगाला व बेरखेड़ी मंडियां हैं। इनमें सरकारी खरीद एजेंसिंयों द्वारा 1840 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं की खरीद की जाएगी, जबकि शहजादपुर मंडी में सरसों की खरीद का कार्य मार्केट सोसायटी द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed