फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   प्रदेश की जनता सरकार के कुशासन से अत्यधिक परेशान : चौटाला

प्रदेश की जनता सरकार के कुशासन से अत्यधिक परेशान : चौटाला

Tue, 12 Feb 2019 12:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश की जनता सरकार के कुशासन से अत्यधिक परेशान : चौटाला
फोटो नंबर :: 54, 55
विज्ञापन

प्रदेश की जनता सरकार के कुशासन से परेशान : चौटाला
-आरोप लगाया-कांग्रेस ने षड़यंत्र के तहत उन्हें जेल भिजवाया
-किया दावा-प्रदेश में आने वाली सरकार इनेलो की होगी
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने एक षड़यंत्र के तहत उन्हें 10 साल के लिए जेल भिजवाया था। साथ ही यह भी दुष्प्रचार किया था कि आने वाले समय में इनेलो पूरी तरह समाप्त हो जाएगी। लेकिन 9 मार्च 2018 को दिल्ली में की गई रैली ने यह सिद्ध कर दिया कि संगठन पहले से भी ज्यादा मजबूत हो चुका है। इनेलो सुप्रीमो सोमवार को अंबाला में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
चौटाला ने कहा कि लोग सरकार के कुशासन से परेशान हैं और उन्हें इस कुशासन से छुटकारा व सम्मान केवल इनेलो पार्टी ही दिलवा सकती है। प्रदेश की जनता पूरी तरह बदलाव के मूड में है, लेकिन उनके पास देवी लाल व जय प्रकाश नारायण सरीखे के नेता नहीं हैं। चौटाला ने कहा कि इनेलो की सरकार के कार्यकाल में लोगों को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करवाई गई थीं। अब सत्ता में बैठे लोग जनता की परवाह किए बिना स्वयं सुख सुविधाएं भोगने में लगे हुए हैं और किसी भी सूरत में सत्ता छोड़ना नहीं चाहते। ऐसे सत्ता प्रेमियों को हटाने के लिए संगठन को मजबूत करना होगा। उन्होंने भाजपा सरकार का नाम लिए बिना कहा की चुनावों के दौरान घोषणा पत्र में जो भी जनता के साथ वादे किए हुए थे। उनमें से एक भी वादा पूरा नहीं किया गया। प्रदेश की जनता सरकार की मनमर्जी व अनदेखी से आहत है और उसकी नजर केवल इनेलो पार्टी पर ही टिकी हुई है।
विज्ञापन

पारिवारिक कलह पर बोले-गठबंधन टूटते और बनते रहते हैं
पारिवारिक कलह पर ओपी चौटाला ने कहा कि गठबंधन टूटते और बनते रहते हैं, लेकिन उन्हें किसी से कोई द्वेष नहीं है। देवी लाल की नीतियों में विश्वास रखने वाला और उनका अनुसरण करने वाला कोई भी व्यक्ति संगठन के साथ जुड़ सकता है। सभा को पार्टी प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मक्खन सिंह लबाना, जगमाल रौलों, पाला राम वर्मा, राजबीर बराड़ा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में शीशपाल जंघेडी, शम्मी सौंडा, शशी केसरी, दया दुखेड़ी, दिलबाग दानीपुर, ओंकार सिंह, टीटू घई सहित बड़ी संख्या में इनेलो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
कार्यकर्ता मीटिंग में इनेलो सुप्रीमो के आने का समय करीब पांच बजे का था, लेकिन वह करीब साढ़े सात बजे सभा स्थल पर पहुंचे। ठंड के बावजूद कार्यकर्ता टस से मस नहीं हुए और कुर्सियों पर जमे रहे। जैसे ही ओमप्रकाश चौटाला सभा स्थल पर पहुंचे तो कार्यकर्ताओं ने जोर-शोर से नारे लगाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed