{"_id":"5bbe55fd867a55285d42fe43","slug":"91539200509-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात के तापमान में शुरु हुई गिरावट, ठंडक बढ़ी, सेहत कर सकती है परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात के तापमान में शुरु हुई गिरावट, ठंडक बढ़ी, सेहत कर सकती है परेशान
Updated Thu, 11 Oct 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिन का तापमान स्थिर, रात में बढ़ने लगी ठंडक
एंकर........
फोटो नंबर : 41
संभलकर ...
डॉक्टरों की सलाह, खान-पान और रूटीन में करें तबदीली, नहीं तो सेहत हो सकती है खराब
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। मौसम अब अपने ठंडक भरे रंग में आ चुका है और रात को ठंडक बढ़ने लगी है। हालांकि दिन का तापमान थोड़ा स्थिर है, लेकिन रात में तापमान में और गिरावट देखी जा सकती है। चिकित्सकों की मानें तो जैसे-जैसे ठंडक बढ़ेगी, उसे देखते हुए सेहत संबंधी परेशानियां भी बढ़ेंगी। मौसम विभाग भी अनुमान जता रहा है कि आने वाले सप्ताह में यह तापमान और गिरेगा।
यह है स्थिति
अक्तूबर की शुरुआत से ही रात के तापमान में गिरावट देखी जा रही है। एक अक्तूबर को जहां न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री तथा अधिकतमत तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं दस अक्तूबर को न्यूनतम तापमान 20.8 और अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री रहा। अनुमान जताया जा रहा है कि आने वाले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक पहुंच सकता है। ऐसे में रात के समय ठंडक बढ़ेगी।
बढ़ेंगी सेहत समस्याएं
चिकित्सकों की मानें तो जैसे-जैसे तापमान में गिरावट होगी, उसी तरह कुछ खास बीमारियां परेशान भी करेंगी। इस मौसम में डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियां तो दिक्कतें खड़ी कर ही सकती हैं, लेकिन हृदय रोगियों, गठिया, जोड़ों के दर्द, सर्वाइकल के मरीजों को भी दिक्कतें खड़ी होंगी। एक ओर जहां ठंडक बढ़ने के साथ-साथ खून गाढ़ा होगा, वहीं जोड़ों में ऐंठन की समस्या भी बढ़ेगी। ऐेसे में लोगों को जहां दवाओं का इस्तेमाल नियमित करना होगा, वहीं रूटीन में व्यायाम भी करने होंगे।
विज्ञापन
---------
जैसे-जैसे तापमान कम होगा और ठंडक बढ़ेगी, तो सेहत संबंधी समस्याएं भी खड़ी होती हैं, जो रूटीन हैं। इसमें घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि डाइट व मेडिसन को पूरी तरह से फॉलो करें, जबकि नियमित रूप से व्यायाम भी करें। अधिक ठंड हो तो सुबह के बजाय थोड़ी सूर्य निकलने पर सैर करने के जायें।
-डॉ. डीएस गोयल, एमडी मेडिसन।
--------
ठंड बढ़ने के साथ जोड़ों के दर्द की समस्या बढ़ जाती है। इसके लिए जरूरी है कि ट्रीटमेंट लें और गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करें। आजकल शरीर के हर ज्वाइंट के लिए कैप मिलते हैं, जिनका इस्तेमाल किया जा सकता है। यदि ज्यादा परेशानी दिखती है तो फिजियोथैरेपी करवानी चाहिए।
-डॉ. मिलन दास, फिजियोथैरेपिस्ट, अंबाला।