फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   - कैंट की लालकुर्ती इलाके में भी एक घर में लगी आग

- कैंट की लालकुर्ती इलाके में भी एक घर में लगी आग

Tue, 20 Mar 2018 01:19 AM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
- कैंट की लालकुर्ती इलाके में भी एक घर में लगी आग
पेंशन लेने गई महिला के घर में लगी आग, सामान राख
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
कैंट के दो अलग-अलग क्षेत्रों में सोमवार को लगी आग में घरेलू सामान जलकर राख हो गया। एक घटना कैंट के कुम्हार मंडी मेें तो दूसरी लाल कुर्ती क्षेत्र में हुई।
कैंट के कुम्हार मंडी की रहने वाली महिला रेखा ने बताया कि उसके पति का देहांत हो चुका है। वह चार बेटियों के साथ रहती है। वह सोमवार को घर पर ताला लगाकर बैंक में पेंशन लेने गई थी। उसके बाद उसके बच्चे ट्यूशन पढ़ने के लिए चले गए। इसी दौरान उसके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। पड़ोसियों ने फायरब्रिगेड को फोन किया। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक घर में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया था।
विज्ञापन

कैंट की लालकुर्ती क्षेत्र में एक घर में रखे सामान में आग लग गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। मकान मालिक गौरव कनौजिया के रिश्तेदार सतीश कनौजिया ने बताया कि गौरव अपने परिवार के साथ माता मनसा देवी के दरबार में दर्शनों के लिए गया हुआ था। सुबह लगभग साढ़े नौ बजे घर में आग लग गयी। पड़ोसियों ने मिलकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। फायर कर्मी राजकुमार ने बताया कि लोगों ने एक दूसरे के घर से पानी लाकर आग बुझाने में सहयोग दिया। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed