{"_id":"5aa582f34f1c1b00768b4f3f","slug":"91520796403-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-साल 2003-04 में प्राथमिक विद्यालयों के लिए खरीदे गए सामान का मामला-","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-साल 2003-04 में प्राथमिक विद्यालयों के लिए खरीदे गए सामान का मामला-
Updated Mon, 12 Mar 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राथमिक स्कूलों में झूलों की खरीद का राज्य चौकसी ब्यूरो ने मांगा रिकॉर्ड
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
साल 2003-04 में शिक्षा विभाग की ओर से प्राथमिक स्कूलों के लिए खरीदे गए झूलों सहित अन्य सामान को लेकर राज्य चौकसी ब्यूरो उपकेंद्र यमुनानगर ने जिला स्तर पर इस खरीद संबंधी पूरा रिकॉर्ड तलब किया है। इसको लेकर जिला कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर एसएसए/आरएमएसए अंबाला की ओर से पत्र जारी किया गया है, जिसमें बीईओ कम बीआरसी को यह सारा रिकॉर्ड उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षक राज्य चौकसी ब्यूरो उपकेंद्र यमुनानगर ने यह रिकार्ड कई अन्य जिलों से भी मांगे हैं।
यह है मामला
शिक्षा विभाग ने साल 2003-04 में राजकीय प्राथमिक स्कूलों में बच्चों के लिए झूले सहित अन्य सामान खरीदे थे। इसके लिए स्कूल स्तर पर सरकार ने करीब आठ हजार रुपये की राशि भी जारी की थी। जिस कंपनी ने यह झूले आदि दिए थे, उनको स्कूलों से इस राशि की पेमेंट भी जारी की गई थी। सूत्र बताते हैं कि यह झूले कुछ ही दिनों में टूट गए। इसके बाद मामला तो उठा, लेकिन बीच में यह सब ठंडा हो गया। बताया जा रहा है कि फरवरी माह में सरकार के निर्देशों के बाद से इस मामले की जांच में तेजी लाई जा रही है। इसके तहत जिला स्तर पर इस खरीद संबंधी रिकार्ड राज्य चौकसी ब्यूरो ने मांगा है ताकि पता चल सके इस खरीद में क्या कुछ हुआ था।
यह भेजा है चौकसी ब्यूरो ने पत्र
निरीक्षक राज्य चौकसी ब्यूरो उपकेंद्र यमुनानगर की ओर से अंबाला, भिवानी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़/नारनौल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सिरसा, फतेहाबाद, कैथल, पलवल, मेवात/नूंह के जिला परियोजना अधिकारियों को पत्र भेजकर रिकॉर्ड मांगा है। इसमें अंबाला और कैथल को यह सारा रिकॉर्ड 15 मार्च तक उपलब्ध कराने को कहा है। इसके अलावा अन्य जिलों को यह रिकार्ड 12, 13 और 14 मार्च तक (जिला अनुसार) उपलब्ध करवाना है। रिकार्ड के आधार पर ही चौकसी ब्यूरो जांच को आगे बढ़ाएगा।
विज्ञापन
यह मांगा गया है रिकार्ड में
साल 2003-04 में निदेशक हरियाणा परियोजना प्रबंधक से जिला के विद्यालयों में कितनी ग्रांट आई
इस ग्रांट के एवज में किस स्कूल को कब झूले प्राप्त हुए
जिला में कितने ब्लॉक हैं, कितने प्राथमिक विद्यालय हैं
उस दौरान इन विद्यालयों में कौन-कौन से अध्यापक कार्यरत थे
उक्त अवधि में तैनात अध्यापक अब कहां-कहां पर काम कर रहे हैं
इन अध्यापकों के नाम, पता, मोबाइल नंबर की सूची दी जाए
रिकार्ड में स्टॉक रजिस्टर, वाउचर, कैशबुक, रेजूलेशन रजिस्टर, पासबुक उपलब्ध कराई जाए
सारा रिकार्ड सत्यापित रूप में ब्यूरो आफिस में पहुंचाया जाए
इस संबंध में जिला कार्यक्रम समन्वयक एएसए/आरएमएसए अंबाला की ओर से पत्र मिला है, जिसमें साल 2003-04 में प्राथमिक स्कूलों में झूलों आदि की खरीद को लेकर रिकॉर्ड मांगा है। संबंधित स्कूलों को इस बारे में कहा गया है कि वे रिकॉर्ड उपलब्ध करवाएं ताकि इसे आगे भिजवाया जा सके। इसको लेकर स्कूलों को निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि यह रिकार्ड उपलब्ध कराया जा सके।
- सुधीर कालड़ा, बीईओ शिक्षा विभाग, अंबाला